लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने दिया डेनियल पर्ल के हत्यारे आतंकी उमर शेख की रिहाई का आदेश, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: January 28, 2021 14:49 IST

डेनियल पर्ल मामले में पाकिस्तान की सिंध हाई कोर्ट ने पिछले साल उमर शेख सहित चार आतंकियों को दी गई सजा को माफ कर दिया था। पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने अब इस फैसले को बहाल रखने का फरमान सुनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देडेनियल पर्ल हत्या मामले में पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने सिंध हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखापिछले दो दशक से जेल में बंद है उमर शेख, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब रिहाई का रास्ता साफसिंध हाई कोर्ट के उमर शेख को बरी करने और मौत की सजा हटाने की हो रही थी दुनिया में आलोचना

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या के दोषी पाए गए अहमद उमर शेख को रिहा किए जाने के विरोध में दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इसी के साथ उमर शेख की रिहाई का रास्ता भी साफ हो गया है।

इससे पहले पिछले साल सिंध हाई कोर्ट ने 47 वर्षीय उमर शेख सहित फहाद नसीम, सईद सलमान साकिब और शेख मोहम्मद आदिल को रिहा करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने साथ ही ब्रिटिश मूल के उमर शेख पर लगे हत्या के दोष को कम कर अपहरण के आरोप तक सीमित कर दिया था।

उमर शेख को मौत की सजा भी मिली थी और पिछले करीब दो दशक से वो जेल में बंद है। हालांकि, हाई कोर्ट ने मौत की सजा को भी हटा दिया था। इसके बाद से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की आलोचना हो रही थी और मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था।

पर्ल की हत्या में भूमिकाओं के लिए शेख को मौत की सजा जबकि तीन अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। बहरहाल, न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार उमर शेख का सुप्रीम कोर्ट में प्रतिनिधित्व करने वाले महमूद शेख ने बताया, 'कोर्ट ने कहा कि इस केस में उमर शेख ने कोई आपराधिक काम नहीं किया।' सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ ने 2-1 के बहुमत के आधार पर शेख को रिहा करने का फैसला दिया।

2002 में हुई थी डेनियल पर्ल की हत्या

अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या साल 2002 में कर दी गई थी। पर्ल उस समय 38 साल के थे और ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के दक्षिण एशिया के ब्यूरो चीफ थे।

वे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकवादी संगठन अल-कायदा के बीच संबंध की खोजबीन के सिलसिले में उस दौरान पाकिस्तान में थे। उसी दौरान उनका अपहरण करने के बाद उनकी सिर काटकर हत्या कर दी गई।  

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकवादीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

विश्व अधिक खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?