लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में 25 जुलाई को होंगे आम चुनाव, 31 मई को खत्म हो रहा है प्रधानमंत्री शाहिद अब्बासी का कार्यकाल

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 27, 2018 01:19 IST

पाकिस्तान में 25 जुलाई को संसद और प्रांतीय विधानसभाओं के लिए चुनाव कराये जाएंगे। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पिछले सप्ताह राष्ट्रपति ममनून हुसैन को पत्र लिखकर 25 से 27 जुलाई के बीच चुनाव कराने की अनुमति मांगी थी। राष्ट्रपति कार्यालय सूत्रों के मुताबिक हुसैन ने 25 जुलाई की तारीख पर मुहर लगा दी है।

Open in App

इस्लामाबाद, 26 मई। पाकिस्तान में 25 जुलाई को संसद और प्रांतीय विधानसभाओं के लिए चुनाव कराये जाएंगे। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पिछले सप्ताह राष्ट्रपति ममनून हुसैन को पत्र लिखकर 25 से 27 जुलाई के बीच चुनाव कराने की अनुमति मांगी थी। राष्ट्रपति कार्यालय सूत्रों के मुताबिक हुसैन ने 25 जुलाई की तारीख पर मुहर लगा दी है। वर्तमान सरकार का कार्यकाल 31 मई को पूरा हो रहा है।बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने इलेक्शंस एक्ट 2017 के सेक्शन 57(1) के तहत तारीख तय करने के लिए अलग अलग प्रस्ताव भेजे थे। मौजूदा वक्त में पाकिस्तान में शाहिद खाकान अब्बासी की सरकार है जिनका कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो रहा है। चुनाव होने तक केयरटेकर सरकार की रूपरेखा तय करने के लिए पीएम शाहिद खाकान अब्बासी और विपक्ष के नेता खुर्शीद शाह के बीच बातचीत चल रही है। 

 

वहीं इन सब के बीच खबर है कि इलेक्शन कमीशन ऑफ पाकिस्तान ने प्रांतीय सरकारों से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। न्यायपालिका के निचले पायदान से जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी को नियुक्त किया गया है जबकि सामान्य प्रशासन से सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। 

टॅग्स :पाकिस्तानचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं