लाइव न्यूज़ :

'इमरान खान माफी मांगे तभी कोई बातचीत संभव', शहबाज शरीफ ने पीटीआई प्रमुख पर विदेशी राजदूतों के साथ बैठक करने का आरोप भी लगाया

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 29, 2023 15:48 IST

शहबाज शरीफ ने इमरान पर कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि पीएम रहते हुए इमरान खान कहते थे कि विपक्षी सदस्यों को विदेशी दूतों से नहीं मिलना चाहिए, लेकिन अब वह खुद विदेशी राजदूतों के साथ बैठक कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशहबाज शरीफ का पूर्व पीएम इमरान पर तीखा हमलाकहा- जब तक इमरान माफी नहीं मांगते, सरकार कोई बातचीत नहीं करेगीकहा- पीटीआई प्रमुख ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष समझौते का उल्लंघन किया

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि सरकार और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के बीच बातचीत तभी संभव होगी जब पूर्व प्रधानमंत्री अपनी गलती स्वीकार करेंगे। शहबाज शरीफ ने कहा कि जब तक इमरान खान सार्वजनिक रूप से अपने किए पर माफी नहीं मांगते तब तक सरकार उनके साथ किसी भी तरह कोई बातचीत नहीं करेगी।

शहबाज शरीफ ने ये भी कहा कि पीटीआई प्रमुख ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष समझौते का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान के पीएम ने दावा किया कि इमरान खान की सरकार के कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान का कर्ज 70 फीसदी बढ़ गया और एक भी परियोजना शुरू नहीं की गई। पीएम शहबाज ने कहा कि पीटीआई प्रमुख ने पहले अमेरिका को अपनी कुर्सी जाने का जिम्मेदार बताया और फिर यू-टर्न लेते हुए कहा कि यह साजिश अमेरिका ने नहीं रची थी। 

शहबाज शरीफ ने इमरान पर कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि पीएम रहते हुए इमरान खान कहते थे कि विपक्षी सदस्यों को  विदेशी दूतों से नहीं मिलना चाहिए, लेकिन अब वह खुद विदेशी राजदूतों के साथ बैठक कर रहे हैं। शाहबाज शरीफ ने कहा कि इमरान खान ने संयुक्त राज्य अमेरिका में लॉबिंग के लिए फर्मों को काम पर रखा है। देश में बढ़ती आर्थिक बदहाली के लिए भी शाहबाज शरीफ ने इमरान खान को ही जिम्मेदार ठहराया।

बता दें कि आर्थिक बदहाली का सामना कर रहे पाकिस्तान के सामने अब एक नई मुसीबत आ खड़ी हुई है। बढ़ती मंहगाई, आवश्यक वस्तुओं की किल्लत, बढ़ते विदेशी कर्ज और विदेशी मुद्रा भंडार की कमी के बीच अब पाकिस्तान को जीवन-रक्षक दवाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी रूपये का मूल्य डॉलर के मुकाबले इतना गिर गया है कि देश को जरूरी दवाओं के आयात में भी दिक्कतें आ रही हैं। दवा आपूर्तिकर्ताओं द्वारा आपूर्ति बंद करने के कारण सार्वजनिक और निजी दोनों स्वास्थ्य सुविधाएं आयातित टीकों, कैंसर उपचार में काम आने वाली दवाओं और अन्य जीवन रक्षक दवाओं की भारी कमी से जूझ रहे हैं। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानशहबाज शरीफचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा