लाइव न्यूज़ :

पाक अदालत ने मस्जिद में नृत्य का वीडियो बनाने के मामले में अभिनेत्री सबा कमर के खिलाफ आरोप तय किए

By भाषा | Updated: October 7, 2021 00:20 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, छह अक्टूबर पाकिस्तान की एक अदालत ने बुधवार को 'हिंदी मीडियम' में नजर आईं अभिनेत्री सबा कमर के खिलाफ यहां एक ऐतिहासिक मस्जिद में 'नृत्य वीडियो' की शूटिंग से संबंधित मामले में आरोप तय किए। संबंधित मामला पिछले साल दर्ज हुआ था।

न्यायिक मजिस्ट्रेट जावेरिया भट्टी की अदालत में आरोप तय होने के दौरान कमर और गायक बिलाल सईद मौजूद रहे। दोनों पर वजीर खान मस्जिद (लाहौर के पुराने शहर में) को अपवित्र करने का आरोप है।

मजिस्ट्रेट ने अभियोजन पक्ष को अगली सुनवाई के दौरान 14 अक्टूबर को अपने गवाह पेश करने का निर्देश दिया।

दोनों आरोपियों ने अदालत के समक्ष दोष कबूल नहीं किया और कहा कि वे मुकदमा लड़ेंगे।

कमर ने कहा, ''मस्जिद में कोई नृत्य या संगीत नहीं हुआ। मुझे इस मामले में झूठा फंसाया गया है।''

उल्लेखनीय है कि लाहौर पुलिस ने पिछले साल सबा कमर और सईद के खिलाफ लाहौर के पुराने शहर में स्थित मस्जिद वजीर खान को कथित रूप से अपवित्र करने का मामला दर्ज किया था। प्राथमिकी के अनुसार, दोनों कलाकारों ने एक नृत्य वीडियो बनाकर मस्जिद को अपवित्र किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला