लाइव न्यूज़ :

पाक: महिला मदरसा में तालिबान का झंडे फहराए जाने के बाद कट्टरपंथी मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 19, 2021 15:28 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 19 सितंबर पाकिस्तान में महिलाओं के एक मदरसे के ऊपर अफगान तालिबान के झंडे फहराए जाने के मामले में पुलिस ने एक प्रमुख कट्टरपंथी मौलवी और कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पाकिस्तान के प्रमुख दैनिक समाचार पत्र डॉन ने रविवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को राजधानी इस्लामाबाद के एक महिला मदरसे जामिया हफ्सा की छत पर अफगान तालिबान के सफेद झंडे देखे गए।

इसकी सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने दंगा रोधी इकाई समेत पुलिस की एक टुकड़ी को वहां भेजा, जिसने मदरसे की घेराबंदी कर दी।

मौलाना अब्दुल अज़ीज़ समेत उनके सहयोगियों के साथ-साथ मदरसे के छात्रों के खिलाफ आतंकवाद निरोधी अधिनियम (एटीए) और पाकिस्तान दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मौलाना अब्दुल अज़ीज़ इस्लामाबाद की प्रसिद्ध लाल मस्जिद के मौलवी हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, मौलाना अज़ीज़ ने खुले तौर पर अफगान तालिबान के नाम का इस्तेमाल कर पुलिस को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, मौलाना अज़ीज़ समेत मदरसे से जुड़े कुछ लोगों ने हथियारों का प्रदर्शन भी किया। मदरसे के छात्रों और शिक्षकों ने भी पुलिस को चुनौती देते हुए धमकी दी। इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में तनाव फैल गया।

गौरतलब है कि 21 अगस्त के बाद से यह तीसरी बार था, जब मदरसे पर अफगान तालिबान के झंडे फहराए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल