लाइव न्यूज़ :

जेएंडजे का एक खुराक वाला टीका गंभीर लक्षण वाले कोविड-19 से भी बचा सकता है: एफडीए

By भाषा | Updated: February 25, 2021 10:42 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 फरवरी (एपी) अमेरिकी नियामकों द्वारा जारी एक विश्लेषण के अनुसार, ‘जॉनसन एंड जॉनसन’ का एक खुराक वाला टीका कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण से सुरक्षाा प्रदान करती है।

यह विश्लेषण ऐसे समय में आया है, जब ‘जॉनसन एंड जॉनसन’ के टीके के उपयोग को अनुमति प्रदान करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसको अनुमति मिल जाती है तो ‘फाइज़र’ और ‘मॉर्डना’ के बाद देश के पास कोविड-19 के टीके का एक तीसरा विकल्प भी मौजूद होगा।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के वैज्ञानिकों ने बुधवार को कहा था यह टीका कोविड-19 के मध्यम से गंभीर स्तर के संक्रमण को रोकने के लिए करीब 66 प्रतिशत प्रभाव क्षमता रखता है। बेहद गंभीर बीमारी में यह 85 फीसदी प्रभावी है।

एजेंसी ने यह भी कहा कि ‘जेएंडजे’ का टीका उपयोग के लिए सुरक्षित है।

एफडीए अमेरिका के लिए तीसरे टीके की अनुमति देने से बस एक कदम दूर है। शुक्रवार को एजेंसी के स्वतंत्र सलाहकार इस बारे में चर्चा करेंगे कि क्या इस टीके की अनुमति देने के लिए पर्याप्त रूप से ठोस साक्ष्य उपलब्ध हैं। उस सलाह के आधार पर एफडीए द्वारा कुछ दिनों के अंदर एक अंतिम फैसला करने की उम्मीद है।

अमेरिका में कोविड-19 से मौत के मामले इस सप्ताह पांच लाख के पार चले गए थे। अभी तक देश में करीब 4.45 करोड़ लोगों को ‘फाइज़र’ या ‘मॉर्डना’ के कोविड-19 के टीके की कम से कम पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि करीब दो करोड़ लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला