लाइव न्यूज़ :

हिंदू छात्रों को दिवाली पर अवकाश?, उगाडी, पोंगल, दुर्गा पूजा, लोहड़ी और कृष्ण जन्माष्टमी पर लेंगे छुट्टी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2024 14:08 IST

ओहायो शिक्षा विभाग के अनुसार 2025 में दिवाली के लिए 20 और 21 अक्टूबर की तारीख तय की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देओहायो के हिंदुओं के लिए अतुल्य क्षण है।2025 से हर वर्ष दिवाली पर अवकाश ले सकेगा। गवर्नर माइक डिवाइन ने मंजूरी दे दी।

सैन फ्रांसिस्कोः अमेरिका के ओहायो में हिंदू छात्रों को प्रति वर्ष दिवाली की छुट्टी और दो अन्य हिंदू अवकाश मिलेंगे। एक भारतीय अमेरिकी सीनेटर ने इसकी जानकारी दी। भारतीय अमेरिकी सीनेटर नीरज अंतानी द्वारा प्रायोजित एक विधेयक को ओहायो की सीनेट ने पारित कर दिया था, जिसे अब गवर्नर माइक डिवाइन ने मंजूरी दे दी। अंतानी ने कहा, “मेरे द्वारा सह-प्रायोजित इस विधेयक की वजह से ओहायो में प्रत्येक हिंदू छात्र 2025 से हर वर्ष दिवाली पर अवकाश ले सकेगा। यह ओहायो के हिंदुओं के लिए अतुल्य क्षण है।”

अंतानी ने कहा कि ओहायो दिवाली पर हर छात्र को छुट्टी देने वाला अमेरिका का पहला राज्य बन गया है।’ अंतानी ओहायो के इतिहास में पहले हिंदू अमेरिकी सीनेटर हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हिंदू छात्र दो अन्य धार्मिक अवकाश ले सकेंगे। इसके लिए उनके सामने कई विकल्प होंगे।

इसके तहत गुजराती हिंदू छात्र नवरात्रि (अन्नकूट), बीएपीएस श्रद्धालु प्रमुख स्वामी महाराज जयंती, स्वामीनारायण श्रद्धालु हरि जयंती, तेलुगु छात्र उगाडी, तमिल छात्र पोंगल, बंगाली हिंदू छात्र दुर्गा पूजा, पंजाबी हिंदू छात्र लोहड़ी और इस्कॉन श्रद्धालु कृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश ले सकेंगे। ओहायो शिक्षा विभाग के अनुसार 2025 में दिवाली के लिए 20 और 21 अक्टूबर की तारीख तय की गई है।

टॅग्स :दिवालीअमेरिकाUSA
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं