लाइव न्यूज़ :

अमेरिका को ठेंगा दिखाते हुए उत्तर कोरिया ने दागी दो बैलिस्टिक मिसाइलें, जापान ने कहा- एक हमारे विशेष आर्थिक क्षेत्र में गिरी

By भाषा | Updated: October 2, 2019 13:02 IST

दक्षिण कोरिया के ज्वॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि ये मिसाइलें पूर्वी सागर (जापान सागर) में वानसन से दागी गई । उन्होंने एक बयान में कहा कि हमारी सेना हालात पर नजर रख रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका और उत्तर कोरिया द्वारा इस हफ्ते के अंत में परमाणु वार्ता को फिर से शुरू करने की घोषणा के एक दिन बाद बुधवार को उत्तर कोरिया ने दो मिसाइलों का प्रक्षेपण किया। जापान ने कहा कि उनमें से एक मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में गिरी।

अमेरिका और उत्तर कोरिया द्वारा इस हफ्ते के अंत में परमाणु वार्ता को फिर से शुरू करने की घोषणा के एक दिन बाद बुधवार को उत्तर कोरिया ने दो मिसाइलों का प्रक्षेपण किया। जापान ने कहा कि उनमें से एक मिसाइलजापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में गिरी। हालांकि मिसाइल किस प्रकार की थी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन इससे पहले जिन मिसाइलों का परीक्षण किया गया था वह कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल थी।

दक्षिण कोरिया के ज्वॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि ये मिसाइलें पूर्वी सागर (जापान सागर) में वानसन से दागी गई । उन्होंने एक बयान में कहा कि हमारी सेना हालात पर नजर रख रही है और पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं और प्रक्षेपण तो नहीं किए जाने हैं। वह इससे निपटने के लिए तैयार है।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि टोक्यो राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक आयोजित करेगा ताकि यह तय किया जा सके कि इसका जवाब कैसे दिया जाए। आबे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करता है और हम इसका कड़ा विरोध करते हैं और इसकी कड़ी निंदा करते हैं।’’

यह प्रक्षेपण ऐसे समय में हुआ है जब उत्तर कोरिया के उप विदेश मंत्री चोई सन हुई ने कहा कि प्योंगयांग इस सप्ताह के अंत में वाशिंगटन के साथ कार्य-स्तरीय वार्ता करने पर सहमत है।

आधिकारिक कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चोई ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार को ‘‘प्रारंभिक संपर्क’’ होगा और अगले दिन बातचीत होगी। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टागस ने बाद में वार्ता की पुष्टि की, जिसमें उन्होंने कहा कि वार्ता अगले सप्ताह होगी। 

टॅग्स :उत्तर कोरियाजापानअमेरिकामिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं