लाइव न्यूज़ :

इमरजेंसी अलर्ट पर जापान, उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापानी पीएमओ ने किया ट्वीट

By रुस्तम राणा | Updated: June 15, 2023 17:59 IST

उत्तर कोरिया के द्वारा मिसाइल दागने को लेकर दक्षिण कोरिया की सेना भी सतर्क हो गई है। दक्षिण कोरिया की सेना ने गुरुवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।

Open in App
ठळक मुद्देजापानी प्रधानमंत्री ने सुरक्षाधिकारियों से विमान, जहाजों और अन्य संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया हैउन्होंने निर्देश में कहा है कि सावधानी सहित सभी संभव उपाय करें और आकस्मिकताओं के लिए तत्पर रहेंवहीं उत्तर कोरिया के द्वारा मिसाइल दागने के बाद दक्षिण कोरिया की सेना भी सतर्क हो गई है

टोक्यो:उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। गुरुवार को जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। जिसके बाद देश इमरजेंसी एलर्ट पर है। जापानी पीएम की ओर से निर्दश दिए गए है कि मिसाइल से जुड़ी जानकारी एकत्र करने और उसका विश्लेषण करने के लिए अधिकतम प्रयास समर्पित करें, और जनता को शीघ्र और पर्याप्त जानकारी प्रदान करें। 

जापानी प्रधानमंत्री की ओर से निर्देश में सुरक्षाधिकारियों से विमान, जहाजों और अन्य संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने निर्देश में कहा है कि सावधानी सहित सभी संभव उपाय करें और आकस्मिकताओं के लिए तत्पर रहें।

वहीं उत्तर कोरिया के द्वारा मिसाइल दागने के बाद दक्षिण कोरिया की सेना भी सतर्क हो गई है। दक्षिण कोरिया की सेना ने गुरुवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ मिलकर दक्षिण कोरिया द्वारा किए गए लाइव फायर ड्रिल का विरोध जारी करने के बाद यह मिसाइल दागी है।

दरअसल, उत्तर कोरिया के असफल प्रयास के बाद ताकत दिखाने के लिए कई हजार दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी सैनिकों ने गुरुवार को संयुक्त लाइव-फायर अभ्यास में हिस्सा लिया था। इसी अभ्यास के जवाब में, उत्तर कोरिया ने कहा कि उसकी सेना "दुश्मनों द्वारा किसी भी तरह के विरोध या उकसावे" का कड़ा जवाब देगी।

 

प्योंगयांग ने पिछले महीने के अंत में एक जासूसी उपग्रह लॉन्च करने की असफल कोशिश की। लेकिन 2016 के बाद से इस तरह के अपने पहले प्रयास में उसे असफलता हाथ लगी और रॉकेट बूस्टर और पेलोड समुद्र में जा गिरा।

टॅग्स :उत्तर कोरियाजापानफुमियो किशिदादक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदक्षिण कोरिया के साथ व्यापार संतुलन जरूरी?, द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर के करीब?

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत