लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने अपनी सबसे घातक मिसाइल का परीक्षण किया, भड़के जापान और दक्षिण कोरिया

By शिवेंद्र राय | Updated: February 18, 2023 17:20 IST

कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव कुछ समय से चरम पर है। अमेरिका के साथ दक्षिण कोरिया और जापान का सैन्य अभ्यास चल रहा है। इससे नाराज उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक दिन पहले ही अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान को धमकी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का किया परीक्षणउत्तर कोरिया की मिसाइल जापान के पास समुद्र में गिरीउत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को एक दिन पहले दी थी धमकी

नई दिल्ली: उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग उन की एक उकसाने वाली कार्रवाई से दक्षिण कोरिया और जापान के साथ उसकी तनातनी बढ़ सकती है। दरअसल दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया ने शनिवार को एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। उत्तर कोरिया की यह मिसाइल जापान के नजदीक समुद्र में गिरी है। इस हरकत से जापान में भी नाराजगी है।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ और जापान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से भी मिसाइल परीक्षण की पुष्टि करते हुए कहा गया है कि प्योंगयांग ने अधिक जानकारी दिए बिना "संभावित बैलिस्टिक मिसाइल" लॉन्च की थी।  जापान के रक्षा मंत्रालय ने ये दावा भी किया है कि लॉन्च की  गई मिसाइल उत्तर कोरिया की सबसे बड़ी मिसाइलों में से एक थी। यह 1 जनवरी के बाद उत्तर कोरिया का पहला मिसाइल परीक्षण था।

बता दें कि कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव कुछ समय से चरम पर है। अमेरिका के साथ दक्षिण कोरिया और जापान का सैन्य अभ्यास चल रहा है। इससे नाराज उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक दिन पहले ही अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान को धमकी दी थी। इसमे चेतावनी देते हुए गया था कि वह दक्षिण कोरिया और अमेरिका की मिलिट्री ड्रिल के खिलाफ अभूतपूर्व कार्रवाई कर सकता है।

उत्तर कोरिया ने खुद को परमाणु शक्ति संपन्न देश घोषित किया है और पिछले एक साल से लगभग हर महीने प्रतिबंधों को दरकिनार कर हथियारों का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया के आक्रामक व्यवहार से जहां अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान मिलकर निपटने की कोशिश कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय की तरफ से साफ कहा जा चुका है कि अगर टोक्यो,  वाशिंगटन और सियोल सैन्य गठबंधन बनाते हैं तो उन्हें लगातार और मजबूत जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

बता दें कि मई 2022 में पदभार ग्रहण करने वाले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने उत्तर कोरिया पर सख्त होने की कसम खाई थी। उनके राष्ट्रपति बनने के बाद दक्षिण कोरिया के व्यवहार में भी आक्रामकता आई है।

टॅग्स :उत्तर कोरियादक्षिण कोरियाअमेरिकाजापानमिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत