लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने प्रक्षेपण अभ्यास को रक्षात्मक करार दिया, सियोल ने की आलोचना

By भाषा | Updated: May 9, 2019 14:29 IST

Open in App

उत्तर कोरिया ने सप्ताहांत में एक रॉकेट एवं कम दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपित करने के बारे में बृहस्पतिवार को कहा कि वह उसका नियमित एवं रक्षात्मक सैन्य अभ्यास था और इन प्रक्षेपणों की आलोचना करने के लिए दक्षिण कोरिया की निंदा भी की। उत्तर कोरिया के आधिकारिक कोरियाई केंद्रीय समाचार एजेंसी ने एक सैन्य प्रवक्ता का एक बयान प्रकाशित किया जिन्होंने दक्षिण कोरिया की आलोचना को, “बहाना बनाने के लिए गढ़ी गई कहानी” बताया।

हालांकि, खबर में सैन्य प्रवक्ता के नाम का खुलासा नहीं किया गया है । इसके कुछ घंटे बाद ही दक्षिण कोरिया, अमेरिका एवं जापान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने सियोल में उत्तर कोरिया के प्रक्षेपणों एवं अन्य सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की। उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता की ओर से अलग से जारी किए गए बयान में इन प्रक्षेपणों को “नियमित एवं आत्मरक्षात्मक सैन्य अभ्यास बताया।”

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति भवन ‘ब्लू हाउस’ एवं रक्षा मंत्रालय ने शनिवार के प्रक्षेपणों को लेकर चिंता जताई थी कि यह अंतर कोरियाई सैन्य समझौते की भावना के विरुद्ध है। यह समझौता सभी शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों पर लगाम लगाने को लेकर पिछले साल किया गया था और उत्तर कोरिया से ऐसी गतिविधियों से बचने की अपील की गई थी जिससे तनाव बढ़ सकता है।

उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया ने अपने सर्वोच्च नेता किम जोंग उन को लंबी दूरी के कई रॉकेट प्रक्षेपकों के प्रक्षेपण अभ्यास का रविवार को सीधा प्रसारण किया और इनमें से एक कम दूरी के नये बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण भी मालूम हो रहा था।

टॅग्स :दक्षिण कोरियाजापान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारदक्षिण कोरिया के साथ व्यापार संतुलन जरूरी?, द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर के करीब?

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं