लाइव न्यूज़ :

मौन से लेखन की प्रेरणा लेने वाली नोबेल विजेता टोनी मॉरिसन का निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2019 20:17 IST

टोनी मॉरिसन को 1993 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें अमेरिका का प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार भी मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देटोनी मॉरिसन अफ्रीकी-अमेरिका समाज के दर्द और अलगाव को साहित्यिक में लाने के लिए याद की जाएंगी।मॉरिसन का जन्म 18 फरवरी 1931 को अमेरिका को ओहायो में हुआ था।

नोबेल विजेता अमेरिकी लेखक टोनी मॉरिसन का 88 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। मॉरिसन को 1993 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला था। मॉरिसन को अमेरिका का प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार भी मिला था।

मॉरिसन ने अपने छह दशकों लम्बे करियर में 11 उपन्यास, पाँच बाल-उपन्यास और दो नाटक लिखे थे। उनका पहला नॉवेल The Bluest Eye 1970 में प्रकाशित हुआ था। Beloved, Song of Solomon, The Bluest Eye उनके सर्वाधिक चर्चित उपन्यास हैं।

मॉरिसन का जन्म 18 फरवरी 1931 को अमेरिका को ओहायो में हुआ था। उनका मूल नाम चोलोई आर्डेलिया वूफोर्ड था।

मॉरिसन ने अपने पहले उपन्यास में एक अफ्रीकी-अमेरिकी महिला की कहानी कही थी। मॉरिसन पेशे से प्रोफेसर थीं और उन्होंने संपादन भी किया था। 

टोनी मॉरिसन अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में एमेरिटस प्रोफेसर थीं।

साल 2003 में न्यूयॉर्कर को दिए इंटरव्यू में मॉरिसन ने कहा था कि  'मौन मुझे लिखने के लिए प्रेरित करता है।'

मॉरिसन को शब्दों के सामर्थ्य में अटूट विश्वास था। उन्होंने कहा था, "हम मरते हैं। शायद यही जीवन का अर्थ हो। लेकिन हम भाषा को बरतते हैं। शायद वही जीवन को मापने का पैमाना हो।"

मॉरिसन का जन्म 18 फरवरी 1931 को अमेरिका को ओहायो में हुआ था। उनका मूल नाम चोलोई आर्डेलिया वूफोर्ड था।

टोनी मॉरिसन को अमेरिका का प्रेंसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया था।

टॅग्स :कला एवं संस्कृतिनोबेल पुरस्कार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

विश्वट्रंप का सपना हुआ पूरा! वेनेजुला की नेता विपक्ष ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया नोबेल पुरस्कार

विश्वक्या वेनेजुएला के नेता मचाडो के हाथों ट्रंप को मिले शांति पुरस्कार? नोबेल इंस्टिट्यूट ने कही ये बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?