लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में अमेरिका ने जो काम किया वह दुनिया की कोई सेना नहीं कर पाती: ऑस्टिन

By भाषा | Updated: August 31, 2021 12:22 IST

Open in App

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की पूर्ण वापसी के बाद कहा कि अमेरिका, उसके सहयोगियों एवं साझेदारों ने वहां इतने कम समय में जो काम किया वह दुनिया की कोई और सेना नहीं कर पाती। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने 31 अगस्त तक अफगानिस्तान से अपने सभी सैनिकों की वापसी की समय-सीमा तय की थी, लेकिन तालिबान ने इससे करीब दो सप्ताह पहले ही अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया और इससे वहां स्थिति काफी खराब हो गई। हालांकि यह अभियान सोमवार देर रात सम्पन्न हो गया। अभियान सम्पन्न होने के बाद ऑस्टिन ने एक बयान में कहा, ‘‘इतने कम समय में हमने और हमारे सहयोगियों एवं भागीदारों ने जो किया वह दुनिया की कोई भी सेना नहीं कर पाती। यह न केवल हमारे बलों की क्षमताओं एवं साहस को बल्कि हमारे संबंधों को तथा हमारे सहयोगियों एवं भागीदारों की क्षमताओं को भी दर्शाता है।’’ उन्होंने कहा कि चार दशकों से अधिक समय की सेवा में, मैं अमेरिकी सेना के सदस्यों के काम से इतना प्रफुल्लित कभी नहीं हुआ। जिस तरह से उन्होंने काम किया है, मैं उनकी कुशलता एवं उनकी दक्षता का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से नागरिकों की वापसी और अमेरिकी बलों को वापस लाने का काम अमेरिका ने पूरा कर लिया है। ऑस्टिन ने कहा, ‘‘मैं दुखी हूं कि इस ऐतिहासिक निकासी अभियान के दौरान हमने हमारे 13 सदस्य और कई अन्य लोगों को खो दिया...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH