लाइव न्यूज़ :

तालिबानी खुफिया एजेंटों ने नाले में कुछ ऐसे गिराई हजारों लीटर शराब, अफगानियों को दी सख्त चेतावनी, वीडियो वायरल

By आजाद खान | Updated: January 3, 2022 11:16 IST

जानकारी के मुताबिक, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि यह छापेमारी कब और काबुल के किस इलाके में हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस खेप को कब नष्ट किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकाबुल में हजारों लीटर के शराब के बहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।यह शराब तालिबान के खुफिया एजेंटों ने एक छापेमारी के दौरान जब्त की है।तालिबान ने शराब के बनाने और बेचने पर सख्त चेतावनी दी है।

काबुल:तालिबानअफगानिस्तान में इस्लामिक कानून को लागू करने का हर वो कोशिश कर रहा है जिससे वह अपना दबदबा अच्छे से बना सके। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को तालिबान के खुफिया एजेंटों की एक टीम ने काबुल में हजारों लीटर शराब को जब्त किया और फिर इन शाराबों को पास के एक नाले में गिरा दिया। इस पूरे घटना का वीडियो भी बनाया गया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि अभी यह पक्का नहीं हुआ है कि इसे कहां से जब्त किया गया है। वहीं यह भी दावा किया जा रहा है कि इस मामले में कई गिरफ्तारी भी हुई है। इसके साथ तालिबान ने अफगान मुसलमानों को शराब नहीं बनाने और बेचने के लिए सख्त चेतावनी भी दिया है।

हजारों लीटर शराब गिरा दिए नदी में

तालिबान के खुफिया महानिदेशालय (जीडीआई) ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में यह देखा गया है कि उसके एजेंट बैरल में रखी हुई 3000 लीटर के शराब को नाले में गिरा रहे हैं।  बताया जा रहा है कि तालिबान के एजेंट ने काबुल में एक छापेमारी के दौरान इसे जब्त किया था। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह छापेमारी कब हुई है और इस शराब के खेप को कब नष्ट किया गया है। लेकिन इस वीडियो के माध्यम से तालिबान ने अफगानिस्तानी नागरिकों को शराब से दूर रहने की सलाह दी है। जीडीआई ने इस मामले से जुड़े कुछ लोगों को गिरफ्तारी भी किया है।  

शराब के साथ कई और नशीले पदार्थ पर कड़ी नजर

अफगानिस्तान में अपनी सरकार आने के बाद तालिबान अब नशे पर नकेल कस रहा है। वह शराब के साथ दूसरे नशीले पदार्थों पर कड़ी नजर रख रहा है। हाल में ही जब्त की हुई हजारों लीटर के शराब भी इसी सख्ती का कारण है। हालांकि अफगानिस्तान की नागरिक सरकार में भी शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ था, लेकिन तालिबान अब इस पर पहले से ज्यादा सख्ती कर रहा है। 

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं