लाइव न्यूज़ :

नेपाल की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी आधिकारिक रूप से बंटी

By भाषा | Updated: August 19, 2021 15:36 IST

Open in App

नेपाल की मुख्य विपक्षी पार्टी और देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएन-यूएमएल आधिकारिक रूप से विभाजित हो गई है। इसका एक धड़ा असंतुष्ट नेता माधव कुमार नेपाल के नेतृत्व में नये राजनीतिक दल के तौर पर पंजीकरण के लिए आवेदन कर रहा है। सरकार ने राजनीतिक दलों में विभाजन के लिए एक विवादास्पद अध्यादेश को मंजूरी दे दी जिसके बाद वह आवेदन कर रहे हैं। माधव कुमार नेपाल ने बुधवार को निर्वाचन आयोग के समक्ष नयी पार्टी सीपीएन-यूएमएल (समाजवादी) के पंजीकरण के लिए आवेदन किया। इससे पहले बुधवार को मंत्रपरिषद् की अनुशंसा पर राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने राजनीतिक दल अधिनियम में बदलाव के लिए अध्यादेश जारी किया। इसका उद्देश्य राजनीतिक दलों में विभाजन की प्रक्रिया को आसान बनाना है। संशेाधन अध्यादेश के मुताबिक किसी राजनीतिक दल के संसदीय दल और केंद्रीय समिति के 20 फीसदी या अधिक सदस्य मूल पार्टी से अलग हो सकते हैं। संशोधन से पहले राजनीतिक दल कानून के तहत संसदीय दल और केंद्रीय समिति के 40 फीसदी सदस्यों का समर्थन मूल पार्टी के अलग होने के लिए जरूरी था। ‘काठमांडू पोस्ट’ ने खबर दी है कि प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पेश विधेयक से कम से कम दो दलों में विभाजन होगा। विश्लेषक इसे अभूतपूर्व राजनीतिक घटना बताते हैं। ‘द हिमालयन टाइम्स’ ने खबर दी है कि शेर बहादुर देउबा की सरकार ने मंगलवार को अध्यादेश पेश किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'दीदी, आप हारी नहीं हैं': पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली करारी हार के बाद अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से मुलाक़ात की

भारत'SIR देशवासियों के खिलाफ बड़ी साजिश', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा दावा, मोदी सरकार पर लगाए आरोप

भारत'नहीं गा सकता, मैं अल्लाह की इबादत करता हूँ': वंदे मातरम गाने से इनकार करने पर विवाद के बीच बोले अबू आज़मी

भारतUP MLC elections: एमएलसी चुनावों के लिए भाजपा में दावेदारी शुरू, सपा-कांग्रेस ने कई उम्मीदवार तय

भारतVIDEO: डिंपल यादव पर शर्मनाक टिप्पणी करने वाले मौलाना को टीवी स्टूडियो में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पीटा गया

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत