लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और भारत के बीच जंगी विमान एफ-15ईएक्स को लेकर बातचीत शुरू हुई: बोइंग

By भाषा | Updated: February 1, 2021 15:25 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, एक फरवरी भारत और अमेरिका की सरकारों के बीच जंगी विमान एफ-15ईएक्स के बारे में चर्चा हुई है और इस संबंध में दोनों देशों की वायुसेना के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया है। बोइंग के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दरअसल अमेरिका की सरकार ने एयरोस्पेस क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बोइंग द्वारा भारतीय वायुसेना को इस नए बहुउद्देश्यीय जंगी विमान की बिक्री का रास्ता साफ कर दिया है।

एफ-15ईएक्स विमान एफ-15 विमानों की श्रृंखला का ही सबसे नया एवं आधुनिक स्वरूप है जो बहुउद्देश्यीय होने के साथ-साथ हर मौसम और रात तथा दिन में संचालित होने की क्षमता से लैस है।

बोइंग इंटरनेशन सेल्स ऐंड इंडस्ट्रीयल पार्टनशिप्स की उपाध्यक्ष मारिया एच लैने ने ‘पीटीआई-भाषा’ से एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘दोनों देशों की सरकारों के बीच चर्चा हुई और फिर दोनों देशों की वायुसेना ने एफ-15ईएक्स के बारे में सूचनाओं का आदान-प्रदान किया।’’

लैने ने कहा, ‘‘भारत को एफ-15ईएक्स विमान देने के हमारे लाइसेंस संबंधी अनुरोध को अमेरिका की सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

अप्रैल 2019 में भारतीय वायुसेना ने करीब 18 अरब डॉलर की लागत से 114 विमानों के अधिग्रहण के लिए ‘सूचना का अनुरोध’ या शुरुआती निविदा जारी की थी जिसे हाल के वर्षों में दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य खरीद बताया गया था।

बोइंग ने कहा कि बेंगलुरु में अगले हफ्ते से शुरु हो रहे एयरो इंडिया 2021 में एफ-15ईएक्स विमान को प्रदर्शित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक