लाइव न्यूज़ :

करीब 500 घुसपैठिए भारत में घुसने की फिराक में हैं, पाक ने कहा- भारतीय सेना का आरोप बेबुनियाद

By भाषा | Updated: September 24, 2019 13:11 IST

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सोमवार को चेन्नई में कहा था कि पाकिस्तान ने हाल ही में बालाकोट में आतंकी शिविरों को फिर शुरू कर दिया है और करीब 500 घुसपैठिए भारत में घुसने की फिराक में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस वर्ष की शुरुआत में भारतीय सैन्य बलों ने सर्जिकल स्ट्राइक कर बालाकोट स्थित आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया था।पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर भारत के सेना प्रमुख के वक्तव्य को पूरी तरह से आधारहीन बताया है।

पाकिस्तान ने बालाकोट में आतंकी शिविरों के फिर से सक्रिय होने के भारतीय सेना प्रमुख के बयान को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।

गौरतलब है कि इस वर्ष की शुरुआत में भारतीय सैन्य बलों ने सर्जिकल स्ट्राइक कर बालाकोट स्थित आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया था। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सोमवार को चेन्नई में कहा था कि पाकिस्तान ने हाल ही में बालाकोट में आतंकी शिविरों को फिर शुरू कर दिया है और करीब 500 घुसपैठिए भारत में घुसने की फिराक में हैं।

रावत ने कहा था कि आतंकी संगठनों के फिर से सक्रिय होने पर भारत का जवाब फरवरी में किए गए हवाई हमलों से कहीं बढ़कर हो सकता है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर भारत के सेना प्रमुख के वक्तव्य को पूरी तरह से आधारहीन बताया है।

इसमें उसने कहा कि पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ किए जाने के आरोप लगाकर भारत जम्मू-कश्मीर में ‘‘मानवीय संकट’’ से अंतरराष्ट्रीय बिरादरी का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहा है और नई दिल्ली ‘‘इस तरह की तिकड़मों से विश्व समुदाय का ध्यान भटकाने के प्रयासों ’’ में सफल नहीं होगी। भारत ने पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले, संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटा दिए और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांट दिया।

इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। पाकिस्तान ने नयी दिल्ली के साथ अपने राजनयिक रिश्तों में कटौती करने के साथ ही भारतीय उच्चायुक्त को भी अपने यहां से निष्कासित कर दिया। कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बनाने के पाकिस्तान के प्रयासों के बीच भारत ने बार बार स्पष्ट किया है कि अनुच्छेद 370 के चुनिंदा प्रावधानों को खत्म करना उसका आंतरिक मामला है।

इस साल के शुरू में पाकिस्तान स्थित आतंकी गुट जैश ए मोहम्मद ने कश्मीर के पुलवामा में सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे। पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने इसी साल 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण केंद्र को खत्म कर दिया था। 

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीरधारा ३७०बालाकोटइमरान खानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट