लाइव न्यूज़ :

म्यामां की सैन्य सरकार ने विरोध प्रदर्शन बढ़ने पर लगाया गया कर्फ्यू, जमा होने पर पाबंदी

By भाषा | Updated: February 8, 2021 22:28 IST

Open in App

यांगून, आठ फरवरी (एपी) म्यामां में तख्तापलट के बाद हो रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर सैन्य सरकार ने दो बड़े शहरों में कर्फ्यू लगा दिया है और पांच से ज्यादा लोगों के एक जगह पर जमा होने पर पाबंदी लगा दी है।

सैन्य सरकार ने यांगून और मांडले शहरों के लिए यह आदेश जारी किया है। इसके तहत जनता से जुड़ी पाबंदियां भी लगायी गयी है।

आदेश के तहत पांच से ज्यादा लोगों के जमा होने पर पाबंदी रहेगी और गाड़ियों की रैली पर भी रोक लगायी गयी है। दोनों शहरों में रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। ये आदेश अगले नोटिस तक प्रभावी रहेंगे।

आदेश में कहा गया है कि कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों के गैरकानूनी कदमों के जवाब में यह फैसला किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी