लाइव न्यूज़ :

Monkeypox: अमेरिका में करीब 30 बच्चे मंकीपॉक्स से हुए संक्रमित, एक व्यक्ति की मौत, मचा हड़कंप

By रुस्तम राणा | Updated: September 2, 2022 14:46 IST

फॉक्स न्यूज ने मुताबिक यूएस में 11 राज्यों और अधिकार क्षेत्र में बाल चिकित्सा मामलों की रिपोर्ट के अनुसार, कम से कम 31 बच्चे मंकीपॉक्स वायरस से सक्रमित पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के अनुसार, टेक्सास राज्य में 9 बच्चे इस खतरनाक वायरस से संक्रमितपूरे अमेरिका में करीब 18,989 लोग मंकीपॉक्स वायरस से हो चुके हैं संक्रमितटेक्सास में मंकीपॉक्स से पीड़ित एक व्यक्ति की हुई पहली मौत

Monkeypox in US: मंकीपॉक्स वायरस के दुनियाभर से केस सामने आ रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में करीब 30 बच्चे मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए हैं। इस खबर से दुनिया के शक्तिशाली देश में हड़कंप मच गया। फॉक्स न्यूज ने मुताबिक यूएस में 11 राज्यों और अधिकार क्षेत्र में बाल चिकित्सा मामलों की रिपोर्ट के अनुसार, कम से कम 31 बच्चे मंकीपॉक्स वायरस से सक्रमित पाए गए हैं।

टेक्सास राज्य स्वास्थ्य सेवा विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य में नौ बच्चे इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हैं। एजेंसी का डेटा देश भर में 18,989 मंकीपॉक्स और ऑर्थोपॉक्सवायरस के मामलों को दर्शाता है। इस बीच, टेक्सास में मंकीपॉक्स से पीड़ित एक व्यक्ति की पहली मौत की सूचना मिली है।

टेक्सास राज्य स्वास्थ्य सेवा विभाग (DSHS) ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) एक बयान में कहा कि मरीज हैरिस काउंटी में रहने वाला एक वयस्क था। डीएसएचएस आयुक्त  हेलरस्टेड जॉन ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि मंकीपॉक्स एक गंभीर बीमारी है, विशेष रूप से कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए काफी ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा, हम लोगों से लगातार अपील करते हैं कि अगर वे मंकीपॉक्स के संपर्क में आए हैं या बीमारी के लक्षण हैं तो वे इलाज कराएं।

द हिल के अनुसार, रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने सोमवार तक सभी 50 राज्यों में वायरस के 18,000 से अधिक मामलों की पुष्टि की थी, हालांकि तब तक अधिकारियों ने किसी भी मौत की पुष्टि नहीं की थी। यह वायरस ज्यादातर उन पुरुषों में फैला है जो पुरुषों के साथ यौन संबंध रखते हैं, लेकिन कोई भी संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से इसे प्राप्त कर सकता है।

विज्ञप्ति के अनुसार, जो मरीज मंकीपॉक्स से ठीक हुए हैं, उन्हें घर पर रहना चाहिए और दूसरों के साथ निकट संपर्क से बचना चाहिए, जब तक कि दाने पूरी तरह से दूर नहीं हो जाते और त्वचा की एक नई परत पूरी तरह से नहीं बन जाती, तब तक उन्हें खुद को आइसोलेट करने के लिए कहा गया है।

 

 

टॅग्स :मंकीपॉक्सअमेरिकाUS
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत