लाइव न्यूज़ :

मोदी, सोलीह, राजपक्षे बांग्लादेश के 50वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे

By भाषा | Updated: March 13, 2021 18:39 IST

Open in App

(अनीसुर रहमान)

ढाका, 13 मार्च बांग्लादेश की पाकिस्तान से आजादी के 50 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित होने वाले समारोहों में, इस माह के आखिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल, श्रीलंका, भूटान और मालदीव की सरकारों के प्रमुखों सहित विश्व के कई नेता हिस्सा लेंगे।

वर्ष 1971 में बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के बाद पाकिस्तान से देश को आजादी मिलने की 50वीं वर्षगांठ पर 17 से 27 मार्च तक विभिन्न समारोहों का आयोजन किया जाना है। आजादी की 50वीं वर्षगांठ और राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी साथ-साथ मनाई जायेगी।

बांग्लादेश सरकार के प्रधान सूचना अधिकारी सुरथ कुमार सरकार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल, श्रीलंका, भूटान और मालदीव के प्रमुख अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने वाले विशिष्ट विदेशी मेहमानों में शामिल होंगे।

मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलीह 17 मार्च को तीन दिवसीय दौरे पर आने वाले पहले शीर्ष विदेशी गणमान्य अतिथि होंगे। इसके बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे हैं जो 19 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर ढाका आएंगे। नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी 22 मार्च से दो दिवसीय दौरे पर ढाका में रहेंगी, जबकि भूटानी प्रधानमंत्री लोताय त्शेरिंग 24 मार्च से 25 मार्च तक देश में रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर 26 मार्च को आएंगे और मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे। यह मौका बांग्लादेश-भारत के राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने का भी होगा।

सरकार ने बताया कि विदेशी गणमान्य अतिथि राष्ट्रपिता की जन्म शताब्दी के मौके पर बंगबंधु संग्रहालय भी जाएंगे।

बांग्लादेश ने स्वतंत्रता के 50 साल पूरे होने और बंगबंधु की जन्मशताब्दी के मौके पर भव्य समारोहों के आयोजन की योजना बनाई थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण उसे अपनी योजना में बदलाव करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'