लाइव न्यूज़ :

सीरिया में सैन्य ठिकाने पर हमला, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: October 21, 2021 08:43 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 अक्टूबर (एपी) दक्षिण सीरिया में बुधवार को एक सैन्य ठिकाने पर हमला हुआ। स्थानीय बलों को प्रशिक्षण दे रहे अमेरिकी सैनिक यहां ठहरे हैं।

अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया कि हमले में उनका कोई सैनिक हताहत नहीं हुआ है। इस दौरान कम से कम एक बार ड्रोन हमला हुआ और संभवत: गोलीबारी भी की गई। हमले के पीछे किसका हाथ था, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

अमेरिका और गठबंधन बलों के सैनिक स्थानीय सीरियाई विपक्षी बलों को इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों से मुकाबला करने की खातिर प्रशिक्षण देने के लिए अल-तांफ सैन्य अड्डे पर ठहरे हैं।

अधिकारी ने बताया कि इस हमले में स्थानीय बलों के किसी जवान के घायल होने या मारे जाने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत