लाइव न्यूज़ :

कनाडा में मध्यावधि चुनाव: मतदान से पहले मतदाताओं को रिझाने में जी-जान से जुटे उम्मीदवार

By भाषा | Updated: September 18, 2021 21:11 IST

Open in App

टोरंटो, 18 सितंबर कनाडा में मध्यावधि चुनाव के तहत 20 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले मतदाताओं को रिझाने के लिए शनिवार को उम्मीदवार जी-जान से जुटे नजर अए। भारतीय मूल के करीब 50 प्रत्याशी भी इस चुनावी समर में अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं।

गवर्नर जनरल मैरी मे सिमोन से 338 सदस्यीय संसद को भंग करने का अनुरोध करने के बाद प्रधानमंत्री एवं लिबरल पार्टी के नेता जस्टिन ट्रूडो ने 15 अगस्त को अपने चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत की थी। ट्रूडो (49) ने कोविड-19 महामारी के प्रबंधन पर अपने कौशल को परखने एवं समर्थन जुटाने के लिए निर्धारित समय से दो साल पहले ही चुनाव का आह्वान कर दिया।

लिबरल नेता ने माना है कि शायद कुछ मतदाता यह नहीं सोचते हैं कि महामारी से आगे निकलने के लिए चुनाव देश के लिए जरूरी है लेकिन सोमवार का दिन विकल्प चुनने के लिए अहम है। उन्होंने प्रगतिशील मतदाताओं से उनकी पार्टी का समर्थन करने का आह्वान किया।

इस चुनाव में लड़ रहे बड़े दलों में लिबरल पार्टी, कंजरवेटिव पार्टी, ग्रीन पार्टी, न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी और ब्लॉक क्यूबकोइस हैं। न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख भारतीय मूल के जसमीत सिंह हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल