लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको के पूर्व राष्ट्रपति ने किया था सीआईए के लिए काम! यूएस नेशनल आर्काइव के रिलीज दस्तावेजों से खुलासा

By विनीत कुमार | Updated: April 18, 2023 18:41 IST

मेक्सिको के पूर्व राष्ट्रपति जोस लोपेज पोर्टिलो सीआईए के लिए काम करते थे। यूएस नेशनल आर्काइव की ओर से प्रकाशित किए गए ताजा दस्तावेजों में यह खुलासा किया गया है।

Open in App

वॉशिंगटन: मेक्सिको के पूर्व राष्ट्रपति जोस लोपेज पोर्टिलो को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 1976 से 1982 तक मेक्सिको के राष्ट्रपति रहे जोस लोपेज अमेरिका के सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) के लिए अहम भूमिका निभाते थे। यह खुलासा यूएस नेशनल आर्काइव की ओर से प्रकाशित किए गए ताजा दस्तावेजों में किया गया है।

1963 में राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या की सीआईए जांच से संबंधित दस्तावेजों में 29 नवंबर, 1976 को कुछ सीआईए एजेंट की एक बैठक से जुड़ा एक मेमो भी था। इस मेमो के अनुसार मीटिंग में चर्चाओं के दौरान अमेरिकी खुफिया अधिकारी बिल स्टर्बिट्स ने अपने सहयोगियों को सूचित किया था कि 'मेक्सिको में जल्द ही एक नया राष्ट्रपति होगा, एक ऐसा व्यक्ति जिससे कई वर्षों से संपर्क रहा है।'

मेमो में लोपेज पोर्टिलो का नहीं लिया गया है नाम

इस मेमो में लोपेज पोर्टिलो का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया गया है लेकिन यह बैठक उनके आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के कुछ दिन पहले ही हुई थी। उन्होंने उस साल की शुरुआत में इंस्टीट्यूशनल रिवोल्यूशनरी पार्टी के एकमात्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। इस पार्टी ने 1929 से 2000 तक देश पर शासन किया। लोपेज पोर्टिलो का 2004 में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

मेमो में जिस बैठक का जिक्र किया गया है, वह जॉन एफ कैनेडी की हत्या के लिए दोषी पाए गए ली हार्वे ओसवाल्ड को लेकर जांच संबंधी दस्तावेजों के दिसंबर-1976 में संभावित रिलीज को लेकर थी। ओस्वाल्ड ने कैनेडी पर डलास में जानलेवा हमले से कुछ दिनों पहले ही मेक्सिको से लौट कर आया था और हत्याकांड के बाद अमेरिकी इंटेलिजेंस ने देश में बड़े स्तर पर जांच और फोन टैपिंग ऑपरेशन को अंजाम दिया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या के बाद जांच के दौरान अधिकारियों ने निष्कर्ष निकाला कि ओस्वाल्ड ने कैनेडी को पास की एक इमारत में छठी मंजिल की खिड़की से गोली मारी थी। यह हमला उस समय किया गया था जब राष्ट्रपति का काफिला वहां सड़क से गुजर रहा था।

मेक्सिको के तीन और राष्ट्रपति पर भी CIA के लिए काम करने का लगा है आरोप

ओसवाल्ड ने हालांकि हत्या के आरोपों से इनकार किया था। कैनेडी की हत्या के दो दिन बाद पुलिस हिरासत में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, ओसवाल्ड के हत्यारे जैक रूबी को मौत की सजा सुनाई गई थी, लेकिन जेल में रहते हुए लंग कैंसर से उसकी मृत्यु हो गई थी।

बताते चलें कि लोपेज पोर्टिलो चौथे ऐसे मैक्सिको के पूर्व राष्ट्रपति हैं जिन्हें अमेरिकी खुफिया के लिए अहम तौर पर सूचीबद्ध किया गया है। इससे पहले लुइस एचेवरिया भी ऐसे हैं जिनके अमेरिकी इंटेलिजेंस से जुड़े होने की बात कही जा चुकी है। एचेवेरिया 1970 से 1976 के बीच मेक्सिको के राष्ट्रपति रहे थे। साथ ही गुस्तावो डियाज ऑर्डाज (1964-1970) और एडॉल्फो लोपेज मेटोस (1958-1964) को लेकर भी पूर्व में ऐसे दावा किया जा चुका है।

टॅग्स :सीआईMexicoअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं