लाइव न्यूज़ :

ब्राजील के कई नागरिकों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश निलंबित करेगा मेक्सिको

By भाषा | Updated: November 27, 2021 08:34 IST

Open in App

मेक्सिको सिटी, 27 नवंबर (एपी) मेक्सिको ने कहा है कि वह प्रवासियों की तस्करी को रोकने के लिए 17 साल पुराने उस कार्यक्रम को निलंबित कर देगा, जिसमें ब्राजील के नागरिकों को बिना वीजा के प्रवेश करने की अनुमति दी गई है।

मेक्सिको के विदेश मामलों के विभाग ने शुक्रवार को कहा कि यह कदम अमेरिका पहुंचने के इरादे से मेक्सिको जाने वाले ब्राजीलियाई प्रवासियों की बढ़ती संख्या के बाद उठाया गया है।

विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘यह निर्णय अनियमित (प्रवासियों के) प्रवाह में वृद्धि और उस दुर्भाग्यपूर्ण तथ्य के कारण लिया गया था कि आपराधिक समूह अमेरिका में अनियमित रूप से प्रवास करने में ब्राजील के नागरिकों को धोखा देकर पैसा कमाते हैं।’’

यह 11 दिसंबर से लागू होगा, लेकिन उन ब्राजीलियाई लोगों को प्रभावित नहीं करेगा जिनके पास पहले से ही अमेरिका, यूरोप, जापान और कनाडा के लिए वैध यात्रा वीजा है।

मुख्य रूप से मध्य अमेरिका, हैती और क्यूबा से प्रवासी अमेरिकी सीमा तक पहुंचने के लिए अक्सर मेक्सिको को पार करते हैं। मेक्सिको इस प्रवाह को बड़े पैमाने पर कम करने में अमेरिकी सरकार की सहायता कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल