लाइव न्यूज़ :

मर्केल संभवत: आखिरी आधिकारी यात्रा पर अमेरिका पहुंची

By भाषा | Updated: July 15, 2021 21:59 IST

Open in App

वाशिंगटन 15 जुलाई (एपी) जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल संभवत: अपनी आखिरी आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका पहुंची हैं, जहां राजधानी वाशिंगटन में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति जो बाइडन ने उनका स्वागत किया।

मर्केल जर्मनी में करीब 16 साल से चांसलर के पद पर काबिज़ हैं लेकिन उन्होंने 26 सिंतबर को देश में होने वाले चुनाव में किस्मत नहीं आज़माने का फैसला किया है। जर्मन नेता अमेरिकी प्रशासन के साथ कोरोना वायरस महामारी, चीन का उभार और रूसी गैस पाइप लाइन पर चर्चा कर सकती हैं जिसका अमेरिका विरोध कर रहा है। उनका अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और अन्य अमेरिका अधिकारियों के साथ मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

बाइडन प्रशासन के एक अधिकारी ने मर्केल की यात्रा से पहले पत्रकारों को बताया था कि बाइडन मर्केल के साथ बातचीत के दौरान पाइपलाइन परियोजना को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कर सकते हैं लेकिन व्हाइट हाउस दोनों नेताओं की बातचीत में किसी तरह की आधिकारिक घोषणा की उम्मीद नहीं कर रहा है। वहीं मर्केल के प्रवक्ता ने बुधवार को पुष्टि की थी कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत में चीन का मुद्दा उठेगा।

जर्मनी के चीन के साथ मजबूत व्यापारिक रिश्ते हैं लेकिन वह चीन के मानवाधिकार उल्लंघन का आलोचक रहा है। मर्केल उस स्थिति से बचना चाहेंगी जिसमें जर्मनी या यूरोपीय संघ को चीन या अमेरिका में से किसी एक पक्ष का चुनना पड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक