लाइव न्यूज़ :

प्रिंस हैरी दूसरी बार बने पिता, पत्नी मेगन मार्केल ने दिया बेटी को जन्म

By भाषा | Updated: June 7, 2021 07:21 IST

डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मार्कल ने बेटी को जन्म दिया है। फिलहाल बच्ची की कोई तस्वीर जारी नहीं की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के घर आया नया नन्हा मेहमानदूसरी संतान का नाम दंपत्ति ने लिलिबेट’लिली’ डायना दिया है

सांता बारबरा (अमेरिका): डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मार्कल ने शुक्रवार को एक स्वस्थ‌ बच्ची को जन्म दिया। प्रिंस हैरी और मेगन के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि दंपति अपनी दूसरी संतान लिलिबेट’लिली’ डायना माउंटबेटन-विंडसर का स्वागत कर रहे हैं। बच्ची का वजन सात पौंड 11 आउंस है।

बच्ची का पहला नाम ‘लिलिबेट’ महारानी एलिजाबेथ को प्यार से बुलाए जाने वाला नाम है। वहीं दूसरा नाम उसकी दादी और हैरी की मां के सम्मान में है। यह बच्ची ब्रिटेन के तख़्त के वारिसों में आठवें स्थान पर है।

बच्ची के जन्म की खबर के साथ उसकी कोई तस्वीर अभी जारी नहीं की गई है। बच्ची का जन्म ऐसे समय हुआ है जब शाही परिवार और दंपति के बीच दूरियां बढ़ी हुई हैं। हैरी और मेगन ने मार्च में ओप्रा विन्फ़्रे को दिए साक्षात्कार में कई ऐसी बातों का खुलासा किया था, जिससे शाही परिवार की काफी आलोचना हुई थी।

टॅग्स :प्रिंस हैरीमेगन मार्कल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रिंस हैरी का दावा- उनके भाई विलियम ने उनपर किया था शारीरिक हमला, जानें कारण

बॉलीवुड चुस्कीपति रणवीर सिंह संग रिश्ते में आई खटास की अफवाहों का दीपिका पादुकोण ने किया खंडन, कही ये बात

विश्वएलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन, पोते हैरी और उनकी पत्नी मेगने ने भी दी श्रद्धांजलि

विश्वप्रिंस हैरी और मेघन मर्केल ने किया खुलासा, कहा- दूसरी संतान बेटी होगी, हम एक परिवार

बिदेशी सिनेमाBritain के प्रिंस Harry और Meghan Markle दूसरी बार बनेंगे पेरेंट्स, शाही परिवार में खुशी का माहौल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो