पति रणवीर सिंह संग रिश्ते में आई खटास की अफवाहों का दीपिका पादुकोण ने किया खंडन, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Published: October 13, 2022 10:59 AM2022-10-13T10:59:05+5:302022-10-13T11:00:13+5:30

दीपिका पादुकोण ने अलग होने की अफवाहों के बाद पहली बार अपने पति रणवीर सिंह के बारे में बात की।

Deepika Padukone opens up about rumours of trouble in marriage with Ranveer Singh | पति रणवीर सिंह संग रिश्ते में आई खटास की अफवाहों का दीपिका पादुकोण ने किया खंडन, कही ये बात

पति रणवीर सिंह संग रिश्ते में आई खटास की अफवाहों का दीपिका पादुकोण ने किया खंडन, कही ये बात

Highlightsदीपिका ने उन सभी अफवाहों को खारिज किया कि रणवीर के साथ उनकी शादी में कुछ सही नहीं चल रहा है।उन्होंने पुष्टि की कि रणवीर के साथ सब ठीक है।दीपिका पादुकोण ने हाल ही में मेघन मार्कल के पॉडकास्ट में शिरकत की।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इस बार वो अपने पति और एक्टर रणवीर सिंह को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में मेघन मार्कल के पॉडकास्ट में शिरकत की। पॉडकास्ट ने विभिन्न विषयों और पहलुओं को कवर किया लेकिन एक विशेष सेगमेंट सभी का ध्यान खींचने में कामयाब रहा।

इस दौरान दीपिका ने उन सभी अफवाहों को खारिज किया कि रणवीर के साथ उनकी शादी में कुछ सही नहीं चल रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि रणवीर के साथ सब ठीक है। पॉडकास्ट पर मेघन मार्कल से बात करते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा कि रणवीर एक हफ्ते के लिए किसी संगीत समारोह में भाग लेने के लिए दूर हैं और जब वह वापस आएंगे तो उन्हें देखकर खुशी होगी।

दीपिका ने कहा, "मेरे पति एक सप्ताह के लिए एक संगीत समारोह में थे और वह अभी घर वापस आए हैं। तो वो मेरा चेहरा देखकर खुश होंगे।" पिछले महीने सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की अफवाहों की बाढ़ सी आ गई थी। बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण छह साल तक डेटिंग करने के बाद 14 नवंबर 2018 को शादी के बंधन में बंध गए।

हाल ही में कई रिपोर्टें वायरल हुईं, जिसमें दावा किया गया कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है। दीपिका और रणवीर की इंस्टाग्राम टिप्पणियों के साथ, यह कहना सुरक्षित है कि ये रिपोर्ट सिर्फ अफवाहें हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही शाहरुख खान और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान में नजर आने वाली हैं। 

Web Title: Deepika Padukone opens up about rumours of trouble in marriage with Ranveer Singh

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे