लाइव न्यूज़ :

बेरूत धमाके में 5 भारतीय जख्मी, लेबनान को मदद मुहैया कराएगा भारत

By भाषा | Updated: August 7, 2020 03:14 IST

Beirut Explosion Update: लेबनान बेरूत में मंगलवार (4 अगस्त) को एक बंदरगाह में अमोनियम नाइट्रेट में आग लगने के बाद हुए धमाके में कम से कम 135 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच हजार से अधिक लोग घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देविस्फोट के मामले के संबंध में बेरूत के बंदरगाह के 16 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है।सरकार ने धमाके की जांच कराने का वादा करते हुए बंदरगाह के अधिकारियों को घर में नजरबंद कर दिया।

नई दिल्ली: लेबनान की राजधानी बेरूत में सप्ताह की शुरुआत में हुए घातक विस्फोट में पांच भारतीयों को मामूली चोटें आई हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने उक्त जानकारी देते हुए यह भी कहा कि भारत ने लेबनान की सरकार से विस्फोट के कारण हुए नुकसान से संबंधित जानकारी मांगी है जिसके आधार पर देश उसे सहायता उपलब्ध कराएगा।

श्रीवास्तव ने कहा, “हमारे दूतावास ने एक ट्वीट किया था। भारतीय समुदाय के किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं है। पांच लोगों को मामूली चोटें आने की सूचना मिली है।” उन्होंने, “हमारा दूतावास समुदाय के लोगों के लिए काम करने वाले संगठनों के संपर्क में है और यथासंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।” 

लेबनान में हुए विस्फोट के मामले में 16 व्यक्ति हिरासत में लिये गए

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा है कि इस सप्ताह हुए विस्फोट के मामले के संबंध में बेरूत के बंदरगाह के 16 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है।

‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ ने सैन्य अदालत के न्यायाधीश के गवर्नमेंट कमिश्नर फदी अकीकी के हवाले से गुरुवार (6 अगस्त) को कहा कि अभी तक 18 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। ये सभी बंदरगाह और सीमा शुल्क अधिकारी और कर्मचारी हैं। अकीकी ने कहा कि मंगलवार को विस्फोट के तुरंत बाद जांच शुरू कर दी गई थी और सभी संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी। 

लेबनान की राजधानी बेरूत में धमाके के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हालात

लेबनान की राजधानी बेरूत में भीषण धमाके के बाद अब धीरे-धीरे हालत सामान्य हो रहे हैं। सेना के बुल्डोजर सड़क यातायात फिर से शुरु करने के लिये तबाह हो चुके बंदरगाह के मलबे को साफ करने में जुटे हैं। इससे पहले बुधवार को सरकार ने धमाके की जांच कराने का वादा करते हुए बंदरगाह के अधिकारियों को घर में नजरबंद कर दिया।

फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों के गुरुवार को लेबनान पहुंचने की उम्मीद है। पहले ही गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे लेबनान को इस धमाके ने झकझोर कर रख दिया है। अब वह फिर से खड़ा होने के लिये अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से मदद की उम्मीद कर रहा है।

बेरूत के गवर्नर मरवान अबूद ने बुधवार को सऊदी अरब द्वारा संचालित टीवी स्टेशन अल-हदस को बताया कि इस धमाके से लगभग 10 से 15 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है। साथ ही उन्होंने कहा कि लगभग तीन लाख लोग बेघर हो गए हैं। कोरोना वायरस के चलते देश के अधिकतर अस्पताल पहले ही रोगियों से खचाखच भरे हैं। ऐसे में धमाके में घायल हुए लोगों के इलाज में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच, टीम से बाहर क्विंटन डिकॉक और-राज अंगद बावा

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो