लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब के किंग सलमान की इकलौती बेटी के खिलाफ पेरिस में मुकदमा शुरू, पिटाई का है आरोप

By भाषा | Updated: July 10, 2019 23:43 IST

ऊदी अरब के किंग सलमान की इकलौती बेटी के खिलाफ मंगलवार को पेरिस में मुकदमा शुरू किया गया। यह मुकदमा उनकी गैर-मौजूदगी में शुरू किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पेरिस में सऊदी शाही खानदान के अपार्टमेंट में तस्वीरें और वीडियो लेने के संदेह में एक नलसाज (प्लंबर) की पिटाई के कथित आदेश अपने अंगरक्षक को दिए थे।

Open in App

पेरिस, 10 जुलाई (एपी)सऊदी अरब के किंग सलमान की इकलौती बेटी के खिलाफ मंगलवार को पेरिस में मुकदमा शुरू किया गया। यह मुकदमा उनकी गैर-मौजूदगी में शुरू किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पेरिस में सऊदी शाही खानदान के अपार्टमेंट में तस्वीरें और वीडियो लेने के संदेह में एक नलसाज (प्लंबर) की पिटाई के कथित आदेश अपने अंगरक्षक को दिए थे।

अभियोजकों ने आरोप लगाया कि शहजादी हेस्सा बिंत सलमान उस वक्त बहुत नाराज हो गईं जब उन्होंने प्लंबर को उनकी तस्वीर लेते देखा। शहजादी को डर था कि कहीं उनकी तस्वीर का इस्तेमाल सऊदी किंग की बेटी होने के नाते उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं किया जाए। सऊदी अरब की रूढ़िवादी परंपराओं के कारण शहजादी को ऐसी आशंका हुई थी। सितंबर 2016 में हुई इस घटना के कुछ ही दिनों बाद शहजादी फ्रांस छोड़कर चली गई और एक दिन के इस मुकदमे में वह मौजूद नहीं थीं। उनकी गिरफ्तारी का वॉरंट दिसंबर 2017 में जारी किया गया था।

शहजादी के वकील ने बताया कि वह मौजूद इसलिए नहीं थीं क्योंकि उन्हें पत्र पेरिस के पते पर भेजा गया था, न कि सऊदी अरब के शाही महल के पते पर। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की बड़ी सौतेली बहन शहजादी बिंत सलमान ने अपने वकील के जरिए सभी आरोपों से इनकार किया है।

शहजादी बिंत सलमान पर हिंसा में शामिल होने, सामान जब्त कर लेने और प्लंबर का टेलीफोन चोरी कर लेने के आरोप हैं। उनकी अंगरक्षक रानी सईदा पर भी यही आरोप हैं। अभियोजक ने अदालत ने मांग की कि शहजादी को छह महीने की निलंबित सजा सुनाई जाए और 5,000 यूरो का जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने अंगरक्षक के लिए आठ महीने की निलंबित सजा की मांग की और 5,000 यूरो का जुर्माना लगाने की मांग की।

टॅग्स :सऊदी अरबसऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं