लाइव न्यूज़ :

जॉनसन और पटेल ने लंदन के मंदिर में दिवाली की पूजा अर्चना की

By भाषा | Updated: November 8, 2021 21:42 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, आठ नवंबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और भारतीय मूल की उनकी कैबिनेट मंत्री प्रीति पटेल ने लंदन स्थित विश्व प्रसिद्ध नेसडेन मंदिर में दिवाली की पूजा अर्चना की।

जॉनसन और पटेल रविवार को बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर गए और पत्थर से निर्मित इस मंदिर के परिसर का दौरा करने के बाद भगवान का अभिषेक किया। जॉनसन को उनके एक वर्षीय बेटे विल्फ्रेड के लिए उपहार भी भेंट किए गए। जॉनसन ने कहा कि वह अगली बार अपने बेटे को मंदिर लाएंगे।

जॉनसन ने कहा, ‘‘मैं यहां कई बार आया हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं यहां कभी ऐसे समय में रहा हूं जब नेसडेन मंदिर पूरे लंदन समुदाय के जीवन के लिए इतना केंद्रीय रहा है। यहां ब्रिटेन के हिंदू समुदाय के सभी लोगों को दीपावली और नववर्ष की शुभकामनाएं।’’

उन्होंने और पटेल ने मंदिर के आंतरिक गर्भगृह के केंद्रीय मंदिर में फलों की एक टोकरी चढ़ायी। दोनों ने मंदिर की शानदार वास्तुकला को निहारते हुए कुछ समय बिताया और अन्नकूट भी देखा।

पटेल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और मैं धार्मिक समारोहों में शामिल होते रहे हैं और हमने अभिषेक में भी हिस्सा लिया है। मंदिर स्थानीय समुदाय में हर एक गतिविधि में सबसे आगे रहा है, यह राष्ट्रीय संकट के समय भी रहा है, जो निश्चित रूप से महामारी थी।’’

उनका इशारा कोविड-19 टीकाकरण और दान प्रयासों से संबंधित मंदिर के कार्यों के संदर्भ में था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना