लाइव न्यूज़ :

एस-400 सौदे पर जो बाइडन भारत को दिलाएंगे CAATSA के प्रतिबंधों से छूट: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेटिक सांसद रो खन्ना

By शिवेंद्र राय | Updated: August 10, 2022 14:45 IST

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कहा है कि भारत और रूस के बीच हुई एस-400 मिसाइल प्रणाली के सौदे को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन आसान बनाएंगे और सीएएटीएसए (CAATSA) कानून के प्रतिबंधों की छूट में तेजी लाएंगे। रो खन्ना ने कहा कि चीन और रूस की विस्तारवादी नीतियों को देखते हुए 21वीं सदी में भारत-अमेरिका संबंध बेहद महत्वपूर्ण होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसीएएटीएसए (CAATSA) कानून के प्रतिबंधों से भारत को मिल सकती है छूटअमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पारित हो चुका है भारत को छूट देने वाला विधेयकरो खन्ना ने कहा, जो बाइडन आसान बनाएंगे भारत के लिए एस-400 सौदा

नई दिल्ली: भारतीय मूल के अमेरिकी डेमोक्रेटिक सांसद रो खन्ना ने एक बार फिर रूस-भारत के बीच एस-400 मिसाइल सिस्टम डील का समर्थन किया है। हाल ही में अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में भारत को रूस से हथियार खरीदने पर प्रतिबंधों में छूट देने के प्रस्ताव पारित हुआ था। इस प्रस्ताव को पारित कराने में रो खन्ना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब खन्ना ने फिर से कहा है कि अमेरिकी कानून सीएएटीएसए (CAATSA) भारत को छूट दिलाने की प्रक्रिया में राष्ट्रपति जो बाइडन तेजी लाएंगे। 

एक साक्षात्कार के दौरान डेमोक्रेट सांसद रो खन्ना ने कहा,  ‘‘अमेरिका-भारत संबंध पहले कभी इतने महत्वपूर्ण नहीं रहे। जब आप एक विस्तारवादी चीन को विस्तारवादी रूस के साथ देखते हैं, तो मुझे लगता है कि यह 21वीं सदी के संबंधों को नया आयाम देने जा रहा है। हमें भारत को स्पष्ट संदेश देने की जरूरत है कि अमेरिका इस संबंध को बहुत महत्वपूर्ण मानता है।''

बता दें कि साल 2017 में अमेरिका में सीएएटीएसए (CAATSA) कानून बना था जिसके तहत रूस से रक्षा और खुफिया लेन-देन करने वाले किसी भी देश के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने प्रावधान है। लेकिन भारत के मामले में परिस्थितियां अलग हो जाती हैं। भारत और रूस लंबे समय से सुरक्षा साझेदार हैं। भारत के ज्यादातर हथियार रूसी हैं। भारत ने रूस से एस-400 मिसाइल प्रणाली का सौदा भी किया हुआ है। इसी सौदे को लेकर अमेरिका में विवाद है। हाल ही में अमेरिकी प्रतिनधि सभा में भारत को सीएएटीएसए (CAATSA) के प्रावधानों से छूट दिलाने वाला संशोधन विधेयक पारित हुआ था। हालांकि यह विधेयक अभी अभी अमेरिकी सीनेट में पारित नहीं हुआ है। इसके बाद ही इसे राष्ट्रपति बाइडन के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा।

रो खन्ना ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘इस संशोधन में, कांग्रेस के 300 सदस्य राष्ट्रपति बाइडन से प्रतिबंधों में छूट देने के लिए कह रहे हैं तो यह उस रिश्ते के लिए बहुत बड़ा समर्थन है। यह भारत के साथ असैन्य परमाणु समझौते के बाद से सदन में सबसे ऐतिहासिक मतदान है।''

टॅग्स :जो बाइडनभारतRo Khannaरूसमिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात