लाइव न्यूज़ :

चिनफिंग ने तिब्बत की सीमा की सुरक्षा में तैनात पीएलए की बटालियन की प्रशंसा की

By भाषा | Updated: September 13, 2021 20:30 IST

Open in App

(केजे एम वर्मा)

बीजिंग, 13 सितंबर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने तिब्बत में तैनात पीएलए के सीमा सुरक्षा गार्ड की प्रशंसा की है। तिब्बत की सीमा भारत के अरुणाचल प्रदेश से लगती है।

यहां सरकारी मीडिया की खबर के अनुसार चिनफिंग ने कहा कि मॉडल पठारी बटालियन के जवानों ने गत पांच वर्षों में ‘शानदार काम’ किया किया है।

उल्लेखनीय है कि चिनफिंग ने इस साल जुलाई में तिब्बत के सीमावर्ती न्यिंगची कस्बे का दौरा किया था जो अरुणाचल प्रदेश के करीब है। इसके साथ ही वह तिब्बत के दूर दराज के इलाके का दौरा करने वाले पहले चीनी राष्ट्रपति बने थे।

सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ में सोमवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक, ‘‘ राष्ट्रपति चिनफिंग ने पठार में तैनात सीम रक्षा मॉडल बटालियन के बारे में लिखा कि उसने गत पांच साल में शानदार काम किया है और उन्हें पार्टी और जनता के लिए नए योगदान के प्रोत्साहित किया।’’

खबर के मुताबिक मॉडल बटालियन पीपुल्स लिब्ररेशन आर्मी (पीएलए) के शीझांग (तिब्बत का चीनी नाम) सैन्य कमान के अंतर्गत कार्य करती है।

गौरतलब है कि वर्ष 2016 में चिनफिंग ने तिब्बत में तैनात पीएलए की सैन्य बटालियन को सीमा की रक्षा में उसके शानदार प्रदर्शन के लिए विशेष सम्मान दिया था। खबरों के मुताबिक मॉडल पठारी बटालियन उन छह बटालियनों में है जो तिब्बत क्षेत्र सैन्य कमान के तहत कार्य करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर