लाइव न्यूज़ :

'कल्पना करें कि मिस्टर बीन क्रिकेट टीम में खेल रहे हैं', जयसूर्या ने रानिल विक्रमसिंघे पर साधा निशाना

By शिवेंद्र राय | Updated: July 13, 2022 16:59 IST

गंभीर आर्थिक और राजनीतिक हालात का सामना कर रहे श्रीलंका की स्थिति फिलहाल बदलती नहीं दिख रही है। राष्ट्रपति के देश छोड़कर भागने के बाद प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति का कार्यभार मिला है। अब सनथ जयसूर्या ने विक्रमसिंघे पर ट्वीट करके निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देरानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति का कार्यभार मिला हैजयसूर्या ने विक्रमसिंघे की तुलना 'मिस्टर बीन' से कीबेहद खराब है श्रीलंका की स्थिति

कोलंबो: श्रीलंका में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़ कर भाग चुके हैं। प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी मिली है। रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी दिए जाने पर पूर्व श्रीलंकाई कप्तान सनथ जयसूर्या ने निशाना साधा है।

जयसूर्या ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, कल्पना कीजिए कि मिस्टर बीन को टीम में लिया जाता है जबकि चयनकर्ता उसे यह कहते हुए खारिज कर चुके हैं कि वह एक अभिनेता हैं क्रिकेटर नहीं। बता दें कि मिस्टर बीन एक मशहूर हास्य अभिनेता का किरदार है। जयसूर्या आगे लिखते हैं, इतना ही नहीं जब अंपायर उन्हें आउट करार देते हैं तब भी वह क्रीज छोड़ने को तैयार नहीं होते। बस हो गया, आखिरी बचे खिलाड़ी को क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिलता। सम्मान से चले जाएं।

इससे पहले भी जयसूर्या राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे पर निशाना साधने के लिए मिस्टर बीन के नाम का इस्तोमाल कर चुके हैं।  हाल ही में जयसूर्या ने लिखा था कि इस्तीफा दें और घर जाएं। क्या आप इतनी बात नहीं समझते राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री महोदय। यह मिस्टर बीन की फिल्म नहीं है जिसमें आप लोगों के जीवन के साथ खेल रहे हैं।

बेहद खराब है श्रीलंका की स्थिति

ऐतिहासिक आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन पर जनता ने कब्जा जमा लिया है। श्रीलंका के आर्थिक और राजनीतिक हालात इस समय बेहद खराब हैं। राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग चुके हैं लेकिन प्रदर्शनकारी अब भी सड़कों पर हैं। प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है लेकिन प्रदर्शनकारी रनिल विक्रमसिंघे को भी हटाने की मांग कर रहे हैं। राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के देश छोड़कर भागने के बाद देश में स्थिति बिगड़ती ही जा रही है। लगातार बिगड़ते हालात के बीच देश में एक बार फिर से आपातकाल लागू कर दिया गया है।

टॅग्स :श्रीलंकासनथ जयसूर्याGotabaya RajapaksaRanil Wickremesinghe
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारतसंविधान की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका

क्रिकेटश्रीलंकाई क्रिकेटरों की गंदी हरकत, निजी होटल के बाथरूम में चुपके से बना रहे थे महिला डॉक्टरों का वीडियो, हुए गिरफ्तार

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत