लाइव न्यूज़ :

कारोबारी गोस्न को भगाने के मामले में अमेरिकी पिता, पुत्र को जापान की अदालत ने सुनाई सजा

By भाषा | Updated: July 19, 2021 11:54 IST

Open in App

तोक्यो, 19 जुलाई (एपी) जापान की एक अदालत ने ‘निसान’ कम्पनी के पूर्व अध्यक्ष कार्लोस गोस्न को भगाने में मदद देने के मामले में एक अमेरिकी को दो साल और उसके बेटे को एक साल आठ माह की कैद की सजा सुनाई है।

अदालत ने माइकल टेलर को दो साल और उनके बेटे पीटर को एक साल आठ महीने की सोमवार को सजा सुनाई। इन दोनों पर दिसम्बर 2019 में गोस्न को एक बक्से में बंद कर एक निजी विमान के जरिए तुर्की होते हुए लेबनान पहुंचाने में मदद करने का आरोप था। लेबनान की जापान के साथ कोई प्रत्यर्पण संधि नहीं है।

गोस्न को नवम्बर 2018 में जापान में अपनी आय को कम बताने और निजी लाभ के लिए ‘निसान मोटर कम्पनी’ के पैसे का इस्तेमाल कर विश्वासघात करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गोस्न ने खुद को निर्दोष बताया है और दावा किया है कि जापान में निष्पक्ष सुनवाई नहीं होने की आशंका से उन्होंने देश छोड़ा।

माइकल और पीटर टेलर को मई 2020 में मैसाचुसेट्स में गिरफ्तार किया गया था और मार्च में जापान को प्रत्यर्पित किया गया था। सुनवाई के दौरान उन्होंने गोस्न द्वारा उन्हें जापान की आपराधिक न्याय प्रणाली के बारे में भ्रमित करने की बात कही और माफी भी मांगी। जापान में एक अपराधी की मदद करने पर अधिकतम सजा तीन साल की जेल है। अभियोजकों ने माइकल टेलर को दो साल और 10 महीने की तथा उनके बेटे को दो साल छह महीने की सजा देने की मांग की थी।

इस मामले में एक और व्यक्ति जॉर्ज-एंटोइन ज़ायेकी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब