लाइव न्यूज़ :

PM नरेंद्र मोदी कल पहुंचेंगे रूस, राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की भारतीय राजदूत ने बताई यह खास वजह

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 20, 2018 10:26 IST

पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली अनौपचारिक शिखर बैठक को लेकर पंकज सरन ने कहा कि पीएम मोदी और पुतिन के बीच होने वाली बैठक काफी महत्वपूर्ण है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 मईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की यात्रा पर जाने वाले हैं और उनकी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इस बीच रूस में भारतीय राजदूत पंकज सरन ने दोनों नेताओं के बीच होने वाली वार्ता कितनी महत्वपूर्ण है उसको लेकर जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने रूस की भविष्य की प्राथमिकताओं और विदेश नीति पर बातचीत पर बातचीत होने की बात कही है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली अनौपचारिक शिखर बैठक को लेकर पंकज सरन ने कहा कि पीएम मोदी और पुतिन के बीच होने वाली बैठक काफी महत्वपूर्ण है और यह अलग भी है। उन्होंने बताया कि अलग इसलिए है क्योंकि राष्ट्रपति पुतिन ने चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बनते ही दो सप्ताह के भीतर पीएम मोदी को आमंत्रित किया है तमाम मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कहा है।आगे उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों पर बात हो सकती है उनमें रूस की भविष्य की प्राथमिकताओं, रूसी विदेश नीति और कैसे एक-दूसरे की अर्थव्यवस्था व अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में सुधार के लिए दोनों देश मिलकर काम कर सकते हैं। हम उम्मीद है कि स्थानीय समय के मुताबिक एक बजे पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच बातचीत शुरू होगी। हमें उम्मीद है कि कुछ घंटों तक दोनों नेताओं के बीच बातचीत चलेगी। वहीं, इसके अलावा ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका के हटने के प्रभाव सहित विभिन्न वैश्विक व क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। मोदी और राष्ट्रपति पुतिन से बिना तय एजेंडा की इस बातचीत के लिए 21 मई को सुबह रूस के शहर सोशी पहुंचेंगे। 

आपको बता दें, दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच सालाना शिखर बैठकों का सिलसिला 2000 से चल रहा है और ये बैठकें बारी-बारी से मा स्को व नयी दिल्ली में आयोजित की जाएंगी। परंपरागत तरीके की औपचारिक बैठकों से हट कर प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ एक अनौपचारिक शिखर वार्ता की। इस तरह की वार्ता के बाद आमतौर पर कोई घोषणा पत्र जारी नहीं किया जाता और बातचीत के विषय दोनों नेता अपने से हिसाब से चुन लेते हैं। 

कहा जा रहा है कि दोनों शीर्ष नेताओं की यह मुलाकात चार से छह घंटे चल सकती है और इसका कोई तय एजेंडा नहीं है। इस बैठक में द्विपक्षीय मुद्दों पर बहुत सीमित ही चर्चा होने की संभावना है। 

खबरों के अनुसार, इस अनौपचारिक शिखर वार्ता का उद्देश्य दोनों देशों की दोस्ती व विश्वास का इस्तेमाल प्रमुख वैश्विक व क्षेत्रीय मुद्दों पर समझ कायम करना है। राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में दोपहर भोज भी देंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?