लाइव न्यूज़ :

इजराइल: पुलिस ने कहा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर चलना चाहिए घूसखोरी के लिए मुकदमा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 14, 2018 09:34 IST

इजराइली पुलिस के अनुसार हॉलीवुड प्रोड्यूसर एर्नोन मिलचैन और ऑस्ट्रेलिया नागरिक जेम्स पैकर साल 2007 से 2016 तक बेंजामिन नेतन्याहू और उनके परिवार को महँगे उपहार देते रहे।

Open in App

इजराइली पुलिस ने मंगलवार (13 फ़रवरी) को देश के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर घूसखोरी के लिए मुकदमा चलाए जाने का अनुमोदन किया। पीएम नेतन्याहू ने स्थानीय टीवी चैनल पर अपना पक्ष रखते हुए खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। पुलिस विभाग की संस्तुति के बाद इजराइल के महाधिवक्ता (एटॉर्नी जनरल) तय करेंगे कि पीएम नेतन्याहू पर घुसखोरी का मुकदमा चलाना है या नहीं। पीएम नेतन्याहू के खिलाफ दो मामलों की जाँच हो रही थी जिसकी रिपोर्ट पुलिस ने मंगलवार रात को सौंपी। 

पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में एक मामले की जाँच करते हुए कहा है कि इजराइली नागरिक और हॉलीवुड प्रोड्यूसर एर्नोन मिलचैन और ऑस्ट्रेलिया नागरिक जेम्स पैकर साल 2007 से 2016 तक नेतन्याहू और उनके परिवार को महँगे उपहार देते रहे। इन उपहारों में शैंपेन, सिगार और आभूषण शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इन दोनों कारोबारियों ने दो लाख 80 डॉलर से ज्यादा कीमत के गिफ्ट नेतन्याहू और उनके परिजनों को दिए हैं। 

नेतन्याहू के वकीलों ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को मिले गिफ्ट दोस्तों से मिले सामान्य तोहफे हैं। अगर नेतन्याहू पर मुकदमा चलता है तो इस बात की जाँच की जाएगी कि इन उपहार के बदले उन्होंने संबंधित कारोबारियों को कोई फ़ायदा पहुँचाया है या नहीं। पीएम नेतन्याहू को गिफ्ट देने वाले दोनों व्यापारियों ने अभी तक मीडिया में कोई बयान जारी नहीं किया है।

पीएम नेतन्याहू के खिलाफ एक अन्य मामले में इजराइली अख़बार येदिओथ अहरोनोथ के मालिक एरनोन मोज़ेज और पीएम नेतन्याहू के खिलाफ "घूसखोरी, धोखाधड़ी और पद के दुरुपयोग" के आरोपों की जाँच चल रही है। पीएम नेतन्याहू ने इस मामले में लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इजराइल में अगले साल चुनाव होने हैं। पीएन नेतन्याहू ने कहा कि वो चुनाव में जनता का भरोसा जीतकर दिखाएँगे।  

इजराइल में शीर्ष नेताओं के खिलाफ सजा होना कोई नई बात नहीं। इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद ओलमार्ट को हाल ही में साल 2006 से 2009 के बीच प्रधानमंत्री रहने के दौरान भ्रष्टाचार का दोषी पाए जाने के लिए 27 महीने जेल की सजा हुई थी। ओलमार्ट 19 महीने सजा काटने के बाद जेल से रिहा हो सके। 

टॅग्स :बेंजामिन नेतन्याहूइजराइलविश्व समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?