लाइव न्यूज़ :

Israel vs Hezbollah: हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत की असली वजह सामने आई, बमबारी के बाद बंकर में हुआ कुछ ऐसा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 1, 2024 14:43 IST

हसन नसरल्लाह की उसके गुप्त बंकर में ज़हरीले धुएं के रिसाव के बाद दम घुटने से मौत हो गई थी। इजरायल के चैनल 12 के अनुसार, 64 वर्षीय नसरल्लाह की मृत्यु तब हुई जब उसके बंकर में ज़हरीली गैसें घुस गईं।

Open in App
ठळक मुद्देहसन नसरल्लाह की मौत की असली वजह सामने आईबंकर में ज़हरीले धुएं के रिसाव के बाद दम घुटने से मौत हो गई थीहसन नसरल्लाह के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे

Israel vs Hezbollah: 27 सितंबर को बेरूत में आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह के मुख्यालय पर इजरायल द्वारा किए गए बड़े हवाई हमले में संगठन का चीफ  हसन नसरल्लाह मारा गया था। हालांकि बमबारी में जान गंवाने के बावजूद  हसन नसरल्लाह के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। अब  हसन नसरल्लाह की मौत की असली वजह सामने आई है।

एक इजरायली मीडिया आउटलेट ने बताया कि हसन नसरल्लाह की उसके गुप्त बंकर में ज़हरीले धुएं के रिसाव के बाद दम घुटने से मौत हो गई थी। इजरायल के चैनल 12 के अनुसार, 64 वर्षीय नसरल्लाह की मृत्यु तब हुई जब उसके  बंकर में ज़हरीली गैसें घुस गईं। इस बंकर को इजरायली सेना द्वारा दागे गए 80 टन "बंकर-बस्टिंग" बमों द्वारा नष्ट कर दिया गया था।

यह पता चला है कि जब अधिकारियों ने नसरल्लाह के शव की खोज की तो उनके शरीर पर कोई घाव नहीं था। जिससे पता चलता है कि वह मलबे के नीचे दबा हुआ था और विस्फोटों से निकली गैस उसके बंकर में भर गई थी।

रिपोर्ट ने बताया कि हिजबुल्लाह प्रमुख की मौत शायद शुरुआती विस्फोट से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई होगी। नसरल्लाह का शव बरामद करने वाले सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि विस्फोटों के कारण उसकी मौत संभवतः गंभीर चोट लगने से हुई है। जब बम गिराए गए, तब वह हिजबुल्लाह नेतृत्व के साथ बैठक की तैयारी कर रहा था।

हालांकि लेबनानी आतंकवादी समूह ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है कि बेरूत में हवाई हमले के दौरान वास्तव में क्या हुआ था जिसमें उसका प्रमुख मारा गया था। इस घटना के बाद से ही इजरायल और लेबनान सीमा पर तनाव बढ़ गया है। 

इजरायली जमीनी सेना दक्षिणी लेबनान में घुस चुकी है। ईरान समर्थित अपने विरोधियों के खिलाफ़ एक साल तक चलने वाले युद्ध में अब इजरायल ने नया मोर्चा खोल दिया है। पिछली बार इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच जमीनी लड़ाई 2006 में एक महीने तक चली थी। इजरायली सेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों के खिलाफ़ टारगेटेड हमले शुरू किए हैं।

टॅग्स :इजराइलLebanon
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?