लाइव न्यूज़ :

इजरायल: नेतन्याहू को बहुमत नहीं, देश में गठबंधन सरकार की संभावना, लीबरमैन ने किसी भी पार्टी के साथ जाने से किया इनकार

By भाषा | Updated: September 19, 2019 08:37 IST

इजरायलियों ने देश में पांच महीने के भीतर दूसरे आम चुनाव के तहत मतदान किया। 69 वर्षीय नेतन्याहू अप्रैल में हुए चुनाव के बाद बहुमत के साथ गठबंधन नहीं बना पाए थे।

Open in App

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुद पार्टी को बुधवार को अब तक हुई मतगणना में उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी ब्लू एंड व्हाइट से 32 के मुकाबले एक सीट कम 31 सीटें मिली हैं। इसके बाद देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे नेतन्याहू अस्थिरता का सामना कर रहे हैं और देश में गठबंधन सरकार बनने की संभावनाएं हैं।

इजरायलियों ने मंगलवार को देश में पांच महीने के भीतर दूसरे आम चुनाव के तहत मतदान किया। 69 वर्षीय नेतन्याहू अप्रैल में हुए चुनाव के बाद बहुमत के साथ गठबंधन नहीं बना पाए थे। केंद्रीय चुनाव समिति ने कहा कि 91 प्रतिशत वोट गिने जाने तक ब्लू एंड व्हाइट पार्टी ने लिकुद पार्टी पर एक सीट की बढ़त बना ली है।

समिति द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मध्य-वामपंथी गुट के पास 56 सीटें हो गयी हैं जबकि संसद की 120 सीटों में नेतन्याहू की पार्टी के पास 55 सीटें हैं। इस्रराइल बीतेनू पार्टी को नौ सीटें मिली हैं जिसके साथ प्रधानमंत्री के चुनाव में पार्टी नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एविगदोर लीबरमैन की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी। 

वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक लीबरमैन ने किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है।  उन्होंने कहा कि लिबरल यूनिटी सरकार का एकमात्र विकल्प बचा है। जिसमें लिकुड़, ब्लू ऐंड वाइट और उनकी अपनी इजरायल बितेनु शामिल रहेगी।

 

टॅग्स :इजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा