लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: युद्धविराम को लेकर हमास ने 3 बिंदु पर रखा प्रस्ताव, अब इजरायल की सहमति का इंतजार

By आकाश चौरसिया | Updated: February 7, 2024 15:36 IST

इजरायल के साथ चले आ रहा युद्ध विराम को लेकर प्रस्ताव हमास ने रखा। यह कतर और मिस्त्र के मध्यस्थों द्वारा हमास को भेजे गए प्रस्ताव के जवाब में आया, मध्य पूर्व देशों के द्वारा भेजे प्रस्ताव पर अमेरिका और इजरायल ने समर्थन जताया। 

Open in App
ठळक मुद्देहमास ने 3 बिंदुओं का प्रस्ताव इजारयल के सामने रखाप्रस्ताव के जरिए हमास इजरायल से युद्धविराम चाहता हैइसमें सभी बंधकों को छोड़े जाने की बात भी है

नई दिल्ली: हमास ने बुधवार को तीन चरण का युद्धविराम प्रस्ताव इजरायल के समक्ष पेश किया, जिससे होगा ये कि पिछले साढ़े चार महीने से चली आ रही बमबारी बंद होने की उम्मीद है। इससे इजरायल के साथ चले आ रहा युद्ध भी समाप्त हो जाएगा। इस बात का जिक्र रायटर्स की रिपोर्ट में हुआ है। यह कतर और मिस्त्र के मध्यस्थों द्वारा हमास को भेजे गए प्रस्ताव के जवाब में आया, मध्य पूर्व देशों के द्वारा भेजे प्रस्ताव पर अमेरिका और इजरायल ने समर्थन जताया।  हमास के द्वारा दिए गए प्रस्ताव के मुताबिक, इजरायली जेलों से महिलाओं, 19 वर्ष से कम उम्र के बंधक पुरुष, बुजुर्ग, बीमार लोगों में 1500 फिलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों की रिहाई के बदले में रिहा किया जाएगा। फिर दूसरे चरण में शेष पुरुष बंधकों को रिहा करने की योजना के बारे में बताया गया है, जबकि तीसरे चरण में शव और अवशेषों को हमास को सौंपने का प्रस्ताव रखा है।

युद्धविराम के दौरान, गाजा से इजरायली सेनाओं का पूरी तरह से वापसी के बाद गाजा के विकास के लिए काम किया जाएगा। रायटर्स रिपोर्ट की मानें तो तीसरे चरण में हमास ने इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह दोनों तरफ से समझौते पर लिखित रुप से युद्धविराम चाहता है। दोनों देशों के बीच बढ़े युद्ध की स्थिति उत्पन्न होने से खाने और दूसरी जरुरत सहायता की कमी हुई और इससे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

हमास में कितने लोग की हुई मृत्युबताते चले कि इजरायल और हमास के बीच युद्ध 7 अक्टूबर, 2023 से शुरू हुआ था। इस युद्ध की शुरुआत हमास की ओर से की गई, जिसमें 1200 इजरायल लोग मारे गए थे और 253 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद से हरकत में आया इजरायल लगातार हमास पर हमले कर रहा है। इसे लेकर इजरायली पीएम बेंजामिन नेत्यानाहू ने भी ऐलान कर रखा था कि युद्ध तब तक नहीं रुकना चाहिए, जब तक इजरायल की जीत न सुनिश्चित हो जाए। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 27,585 लोग इजरायल के हमले में मारे जा चुके हैं। 

टॅग्स :HamasईरानअमेरिकाAmericaQatar
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्व अधिक खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता