लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas war: युद्धविराम की समय सीमा समाप्त, इजरायल ने गाजा पर फिर शुरू की बमबारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2023 13:40 IST

युद्धविराम के दौरान कुल 83 इजरायलियों को रिहा किया गया है । इनके अलावा 24 अन्य बंधकों - थाइलैंड के 23 और फिलीपीन के एक नागरिक को भी रिहा किया गया है। इजरायल ने कहा है कि उसके कम से कम 125 लोग अब भी हमास की कैद में हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे हमास के साथ युद्धविराम की समय सीमा समाप्तगाजा में हमास के ठिकानों पर लड़ाकू विमानों से हमले किए जा रहे हैंअस्थायी युद्धविराम शुक्रवार सुबह सात बजे समाप्त हो गया

Israel-Hamas war: इजरायल की सेना ने शुक्रवार को कहा कि हमास के साथ युद्धविराम की समय सीमा समाप्त होने के बाद गाजा में हमास के ठिकानों पर लड़ाकू विमानों से हमले किए जा रहे हैं।  हमास शासित गाजा पट्टी के गृह मंत्रालय ने भी बताया है कि दक्षिणी गाजा पर हवाई हमले किए जा रहे हैं।  गाजा पट्टी से आ रही तस्वीरों में क्षेत्र के ऊपर घना काला धुआं दिखाई दे रहा है। 

इजरायल और फिलिस्तीन के चरमपंथी समूह हमास के बीच अस्थायी युद्धविराम शुक्रवार सुबह सात बजे समाप्त हो गया और इसके ठीक आधे घंटे बाद इजराइली सेना ने हमले की घोषणा की।  इससे पहले इजरायल ने हमास पर युद्धविराम की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था और कहा था कि गाजा से इजरायल की ओर रॉकेट दागे गए थे। यह युद्धविराम एक सप्ताह पहले 24 नवंबर को शुरू हुआ था। 

शुरुआत में यह चार दिनों के लिए था और फिर कतर तथा मध्यस्थता में मदद करने वाले देश मिस्र की सहायता से इसे दो दिन के लिए तथा फिर एक दिन के लिए और बढ़ाया गया। सप्ताह भर के युद्धविराम में गाजा में हमास और अन्य समूहों ने 100 से अधिक बंधकों को रिहा किया, जिनमें से अधिकतर इजरायली थे।  बदले में इजरायल की जेलों से 240 फलस्तीनियों को रिहा किया गया।  अभी तक अधिकतर महिलाओं और बच्चों को रिहा किया गया है लेकिन अब भी हमास के कब्जे में कुछ बंधक हैं। हमास का गाजा पर 16 वर्ष से शासन है और माना जा रहा है कि हमास शेष बंधकों खासतौर पर सैनिकों की रिहाई के लिए कड़ी शर्ते रख सकता है। 

गाजा में अब भी सौ से अधिक बंधक हैं जबकि शेष को रिहा कर दिया गया है। मध्यस्थता में अहम भूमिका निभाने वाले कतर तथा मिस्र ने युद्धविराम को दो और दिन बढ़ाने के प्रयास किए थे। इजरायल पर उसके मुख्य सहयोगी देश अमेरिका की ओर से इस बात का दबाव है कि जब वह हमास के खिलाफ हमले शुरू करे तो इस बात का ध्यान रखे कि इसमें आम नागरिक नहीं मारे जाएं। 

युद्धविराम के दौरान कुल 83 इजरायलियों को रिहा किया गया है । इनके अलावा 24 अन्य बंधकों - थाइलैंड के 23 और फिलीपीन के एक नागरिक को भी रिहा किया गया है। इजरायल ने कहा है कि उसके कम से कम 125 लोग अब भी हमास की कैद में हैं।

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :इजराइलHamasअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा