लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने सीरिया में ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया, ईरान ने भी शुरू किया युद्धाभ्यास, पश्चिम एशिया में हालात और बिगड़ने के आसार

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 27, 2023 14:25 IST

हमलों में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और उसके समर्थित मिलिशिया द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सुविधाओं को निशाना बनाया गया। हालांकि इन हमलों के बाद तनाव भी बढ़ गया है और ईरान ने भी अब युद्ध की तैयारी शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी लड़ाकू विमानों ने सीरिया में हवाई हमले किएरान ने भी अब युद्ध की तैयारी शुरू कर दी हैगाजा पर जवाबी हमले का आज 21 वां दिन है

Israel-Hamas War: इजराइल-हमास संघर्ष मध्य पूर्व में फैलने की चिंताओं के बीच अमेरिकी सेना पर ईरानी समर्थित मिलिशिया के हमलों के जवाब में दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने सीरिया में हथियारों और गोला-बारूद सुविधाओं पर हवाई हमले किए। हमलों में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और उसके समर्थित मिलिशिया द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सुविधाओं को निशाना बनाया गया। 

राष्ट्रपति जो बिडेन ने हमलों का आदेश दिया और ऐसे हमले जारी रहने पर अतिरिक्त उपायों की चेतावनी दी। हवाई हमले शुक्रवार सुबह लगभग 4:30 बजे इराक की सीमा पर स्थित सीरियाई शहर अबू कमाल के पास हुए। हालांकि इन हमलों के बाद तनाव भी बढ़ गया है और ईरान ने भी अब युद्ध की तैयारी शुरू कर दी है। ईरान मौजूदा हालात को देखते हुए एक बड़ा युद्दाभ्यास कर रहा है जिसमें 200 से ज्यादा हेलिकॉप्टर और भारी हथियार शामिल हैं।

7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजराइल पर किए हमले के बाद से गाजा पर जवाबी हमले का आज 21 वां दिन है। इजराइली लड़ाकू विमानों की बमबारी जारी है और गाजा में जमीनी कार्ऱवाई की भी तैयारी है। लेकिन इस बीच ईरान ने कहा है कि अगर इजराइली सेनाएं गाजा में घुसी तो गाजा का ड्रैगन उन्हें निगल जाएगा।

हमास द्वारा संचालित गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि 7,000 से अधिक फिलिस्तीनियों की जान चली गई है। यह संख्या 2014 में छह सप्ताह तक चले गाजा युद्ध के दौरान दर्ज हताहतों की संख्या से तीन गुना से अधिक है। इस बीच, जैसे ही युद्ध अपने 21वें दिन में प्रवेश कर गया, इजरायली सेना ने लगातार दो दिनों के भीतर गाजा में लड़ाकू जेट और ड्रोन के समर्थन से दूसरा जमीनी हमला किया। सेना ने कहा कि विमान और तोपखाने ने गाजा शहर के बाहरी इलाके शिजैयाह में ठिकानों पर बमबारी की।

इजराइली सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि मध्य गाजा के शुज्जैया इलाके में जमीनी सेना के साथ-साथ फ़इटर जेट और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। ये भी बताया गया है कि कार्रवाई के बाद इजराइली सेना इलाके से बाहर आ गई है और इसराइली सैनिकों को कोई चोट नहीं आई है। इन सबके बीच गाजा की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

टॅग्स :अमेरिकाइजराइलHamasसीरियाईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान