लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas war: चार दिवसीय युद्ध विराम प्रभावी, 50 बंधकों को रिहा करेगा हमास, युद्ध में 1,200 इजराइली और 13300 फलस्तीनी मारे गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2023 11:09 IST

Israel-Hamas war: युद्ध को कम से कम चार दिन के लिए रोका गया है और यह युद्ध विराम सुबह सात बजे से प्रभावी हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देहमास समूह ने इजराइल पर सात अक्टूबर को अप्रत्याशित हमला किया था। करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध में महत्वपूर्ण विराम होगा।

Israel-Hamas war: इजराइल और हमास के बीच समझौते के तहत चार दिवसीय युद्ध विराम शुक्रवार से प्रभावी हो गया और इसी के साथ इजराइल में कैद फलस्तीनियों और गाजा में उग्रवादियों द्वारा बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों की अदला-बदली का मंच तैयार हो गया है। युद्ध को कम से कम चार दिन के लिए रोका गया है और यह युद्ध विराम सुबह सात बजे से प्रभावी हुआ।

गाजा में शासन कर रहे हमास समूह ने इजराइल पर सात अक्टूबर को अप्रत्याशित हमला किया था और इस दौरान करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया गया था। हमास ने इस युद्ध विराम के दौरान कम से कम 50 बंधकों को रिहा करने का वादा किया है। इजराइल हरेक बंधक को आजाद किए जाने के बदले में तीन फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।

यह काम आगामी चार दिन में कई चरणों में होगा। कतर, अमेरिका और मिस्र की मध्यस्थता में कई सप्ताह की गहन अप्रत्यक्ष बातचीत के बाद यह समझौता हुआ। यदि यह समझौता सफलता से लागू होता है, तो यह इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध में महत्वपूर्ण विराम होगा।

हमास द्वारा इजराइल पर सात अक्टूबर को किए गए हमले में करीब 1,200 लोगों की मौत हो गई थी। इसके जवाब में इजराइल ने गाजा पर बड़े पैमाने पर हवाई और जमीनी हमले किए, जिसमें कम से कम 13,300 फलस्तीनी मारे गए। 

टॅग्स :इजराइलHamas
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत