लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने भूमध्यसागर के ऊपर हिज्बुल्लाह के ड्रोन को मार गिराया, चेतावनी देते हुए कहा- हमारी परीक्षा मत लीजिए

By भाषा | Updated: July 3, 2022 08:54 IST

इजराइल ने कहा है कि उसने लेबनान के आतंकवादी समूह हिज्बुल्लाह के एक ड्रोन को मार गिराया है। ड्रोन उस क्षेत्र की ओर बढ़ रहा था जहां हाल में भूमध्य सागर में एक इजराइली गैस प्लेटफॉर्म स्थापित किया गया था।

Open in App

यरूशलम: इजराइली सेना ने शनिवार को कहा कि उसने लेबनान के आतंकवादी समूह हिज्बुल्लाह के उस क्षेत्र की ओर बढ़ रहे मानव रहित विमानों को मार गिराया, जहां हाल में भूमध्य सागर में एक इजराइली गैस प्लेटफॉर्म स्थापित किया गया था। ड्रोन भेजे जाने को इजराइल और लेबनान के बीच उनकी समुद्री सीमा को लेकर अमेरिका की मध्यस्थता वाली वार्ता को प्रभावित करने की हिज्बुल्लाह की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

इस समुद्री सीमा में भारी मात्रा में प्राकृतिक गैस पाई जाती है। इजराइल ने एक बयान में कहा कि विमान का जल्द ही पता लगा लिया गया। इस घटना को लेकर इजराइल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री यैर लैपिड ने कड़ी चेतावनी दी है। लैपिड ने शुक्रवार को कार्यभार संभालने के बाद राष्ट्र को पहली बार संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इस क्षण मैं आपके सामने खड़ा होकर गाजा से लेकर तेहरान तक, लेबनान के तटों से लेकर सीरिया तक हमें नष्ट करने की कोशिश कर रहे हरेक से कह रहा हूं: हमारी परीक्षा मत लीजिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इजराइल को पता है कि उसे हर खतरे, हर दुश्मन के खिलाफ अपनी ताकत का इस्तेमाल कैसे करना है।’’ इजराइल ने इस महीने की शुरुआत में करिश गैस फील्ड में एक गैस रिग की स्थापना की है।

इजराइल का कहना है कि यह गैस फील्ड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त उसके आर्थिक जल क्षेत्र में आती है, लेकिन लेबनान का दावा है कि यह विवादित जलक्षेत्र में है। हिज्बुल्लाह ने एक संक्षिप्त बयान जारी करके पुष्टि की कि उसने एक टोही मिशन पर करिश क्षेत्र में विवादित समुद्री क्षेत्र की ओर बिना शस्त्र के तीन ड्रोन भेजे थे। उसने कहा, ‘‘मिशन पूरा हुआ और संदेश मिल गया।’’

टॅग्स :इजराइलLebanon
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?