लाइव न्यूज़ :

काबुल में ताजा हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली

By भाषा | Updated: August 30, 2021 19:03 IST

Open in App

काहिरा, 30 अगस्त (एपी) इस्लामिक स्टेट से जुड़े संगठन ने काबुल में सोमवार को रॉकेट से हुए हमलों की जिम्मेदारी ली है। आतंकवादी संगठन ने कहा कि उसने अफगानिस्तान की राजधानी स्थित हवाई अड्डे पर कम से कम छह कत्युषा रॉकेट दागे थे। आतंकवादियों द्वारा दागे गए रॉकेट काबुल हवाई अड्डे के करीब गिरे थे। आतंकवादी संगठन की मीडिया इकाई अमाक न्यूज एजेंसी ने हमले की जिम्मेदारी संबधी दावे किए। हालांकि, उसने घटना की विस्तृत जानकारी नहीं दी। अमेरिकी सेना ने कहा कि पांच रॉकेट सोमवार की सुबह हवाई अड्डे पर मौजूद अमेरिकी बलों को निशाना बनाकर दागे गए थे लेकिन रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल कर उन्हें नाकाम कर दिया गया। हालांकि, इस हमले का असर अमेरिकी सेना के मालवाहक विमानों सी-17 की उड़ानों पर नहीं पड़ा जो हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं। आतंकवादियों द्वारा यह नवीनतम हमला है। इससे पहले इस्लामिक स्टेट ने बृहस्पतिवार को हवाई अड्डे के एक प्रवेश द्वार पर आत्मघाती हमला किया था जिसमें 169 अफगानों और 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वक्या इस्लामिक स्टेट की मदद कर रहा है पाकिस्तान ?

विश्वAfghanistan Earthquake Updates: 800 की मौत और 2500 घायल, अफगानिस्तान में भारी तबाही, चारों ओर शव ही शव, देखिए वीडियो

विश्वAbu Khadija: इस्लामिक स्टेट कमांडर अबू खदीजा हुआ ढेर, इराकी पीएम ने की पुष्टि

विश्वBangladesh crisis: लेखिका तस्लीमा नसरीन ने कहा- 'शेख हसीना ने इस्लामवादियों को खुश करने के लिए उन्हें बांग्लादेश से निकाला था, आज खुद उसी स्थिति में'

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत