लाइव न्यूज़ :

ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने कहा-अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन से नहीं मिलना चाहते...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2021 17:08 IST

इब्राहिम रायसी ने सोमवार को खुद को ‘मानवाधिकारों का रक्षक’ बताया। उन्होंने यह बात 1988 में तकरीबन पांच हजार लोगों की सामूहिक फांसी में शामिल होने के बाबत पूछे जाने जाने पर कही।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव में जीत हासिल करने के बाद पहले संवाददाता सम्मेलन में रायसी ने सोमवार को यह बयान दिया। रायसी उस कथित “मौत के पैनल” के सदस्य थे।1980 में हुए ईरान-इराक युद्ध का अंत होने के बाद राजनीतिक बंदियों को मौत की सजा सुनाई थी।

दुबईः ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने प्रेस वार्ता में कहा कि वह राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलना नहीं चाहते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि वह तेहरान की बैलिस्टिक मिसाइलों, क्षेत्रीय मिलिशिया समर्थन पर बातचीत को तैयार नहीं है। इब्राहिम रायसी ने सोमवार को खुद को ‘मानवाधिकारों का रक्षक’ बताया। उन्होंने यह बात 1988 में तकरीबन पांच हजार लोगों की सामूहिक फांसी में शामिल होने के बाबत पूछे जाने जाने पर कही।

चुनाव में जीत हासिल करने के बाद पहले संवाददाता सम्मेलन में रायसी ने सोमवार को यह बयान दिया। रायसी उस कथित “मौत के पैनल” के सदस्य थे, जिसने 1980 में हुए ईरान-इराक युद्ध का अंत होने के बाद राजनीतिक बंदियों को मौत की सजा सुनाई थी।

तेहरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर समझौता नहीं

ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा कि वह तेहरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर समझौता नहीं करना चाहते हैं, न ही क्षेत्रीय मिलिशिया के मुद्दे पर वार्ता करना चाहते हैं। साथ ही रायसी ने कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से भी नहीं मिलना चाहते हैं। यह पूछने पर कि क्या बाइडन से उनकी मुलाकात की संभावना है तो उन्होंने कहा, ‘‘नहीं।’’

इस बीच, रायसी से जब पूछा गया कि क्या 1988 में करीब पांच हजार लोगों के नरसंहार में वह संलिप्त थे तो उन्होंने खुद को ‘‘मानवाधिकारों का रक्षक’’ बताया। रायसी उस तथाकथित ‘‘मौत के पैनल’’ का हिस्सा थे जिसने 1980 के दशक के अंत में ईरान-इराक युद्ध की समाप्ति के बाद राजनीतिक कैदियों को सजा दी थी।

रायसी ने शुक्रवार को चुनाव में भारी बहुमत से जीत के बाद सोमवार को पहले संवाददाता सम्मेलन में ये बातें कहीं। साल 2015 के परमाणु समझौते में ईरान को वापस लाने की उम्मीद लगाए अमेरिका दूसरे मुद्दों पर भी समझौता करना चाह रहा था।

टॅग्स :अमेरिकाइब्राहिम रायसीईरानइराकजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी