लाइव न्यूज़ :

ईरान ने वियतनामी तेल टैंकर बी को जब्त किया : अधिकारी

By भाषा | Updated: November 3, 2021 22:04 IST

Open in App

दुबई, तीन नवंबर (एपी) ईरान ने पिछले महीने ओमान की खाड़ी में वियतनामी झंडे वाले एक तेल टैंकर को जब्त कर लिया और उसे अब भी बंदर अब्बास में रोक कर रखा है। दो अमेरिकी अधिकारियों ने बुधवार को एपी को यह जानकारी दी।

अधिकारियों में से एक ने बताया कि अर्धसैनिक बल ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के जवानों ने 24 अक्टूबर को हथियारों के दम पर एमवी साउथिस टैंकर पर नियंत्रण कर लिया।

अमेरिकी बलों ने इस घटना की निगरानी की लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की क्योंकि टैंकर ईरानी जलक्षेत्र में चला गया था।

टैंकर जब्त किए जाने का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस संबंध में वियतनाम में अधिकारियों से संपर्क नहीं किया जा सका। जब्त टैंकर मंगलवार को बंदर अब्बास तट पर खड़ा था।

दोनों अमेरिकी अधिकारियों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर जानकारी दी क्योंकि इस सूचना को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

अधिकारियों ने एपी से तब बात की जब ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बुधवार को रिवोल्यूशनरी गार्ड और अमेरिकी नौसेना के पश्चिम एशिया स्थित पांचवें बेड़े के बीच टकराव के बारे में विरोधाभासी खबरें दीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब