लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के खिलाफ ईरान के लिए समर्थन जुटाने राष्ट्रपति हसन रूहानी संयुक्त राष्ट्र रवाना

By भाषा | Updated: September 24, 2019 05:14 IST

प द्वारा पिछले साल मई में वर्ष 2015 का परमाणु समझौता खत्म कर दिए जाने के बाद से ही तेहरान और वाशिंगटन के बीच तनाव है। अमेरिका ने ईरान पर दबाव बनाने के लिए अनेक प्रतिबंध लगा दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरूहानी ने कहा, जब अमेरिकी ईरान को शामिल नहीं होने देना चाहते तो हमें यात्रा अवश्य करनी चाहिए।रूहानी ने कहा, ‘‘ईरान के खिलाफ क्रूर कार्रवाइयां की गई हैं और हमारा क्षेत्र कठिनाइयों का सामना कर रहा है।

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी अपने देश पर अमेरिका के ‘‘क्रूर दबाव’’ के खिलाफ समर्थन जुटाने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए रवाना हो गए। उनकी रवानगी ऐसे समय हुई है जब ईरान ने कहा कि संवेदनशील खाड़ी जलक्षेत्र में उसके बलों द्वारा दो महीने पहले पकड़ा गया ब्रिटेन के झंडे वाला तेल टैंकर प्रस्थान के लिए ‘‘स्वतंत्र’’ है।विमान में सवार होने से पहले रूहानी ने कहा कि उनका प्रतिनिधिमंडल उन्हें वीजा देने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अनिच्छा के बावजूद संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए जा रहे है। ट्रंप द्वारा पिछले साल मई में वर्ष 2015 का परमाणु समझौता खत्म कर दिए जाने के बाद से ही तेहरान और वाशिंगटन के बीच तनाव है। अमेरिका ने ईरान पर दबाव बनाने के लिए अनेक प्रतिबंध लगा दिए हैं।रूहानी ने कहा, ‘‘जब अमेरिकी ईरान को शामिल नहीं होने देना चाहते तो हमें यात्रा अवश्य करनी चाहिए।’’ उन्होंने तेहरान के मेहराबाद हवाईअड्डे पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होना और विभिन्न स्तरों पर वार्ता करना हमारे लिए जरूरी है।’’ रूहानी ने कहा, ‘‘ईरान के खिलाफ क्रूर कार्रवाइयां की गई हैं और हमारा क्षेत्र कठिनाइयों का सामना कर रहा है जिनके बारे में विश्व के लोगों तथा देशों को बताने की जरूरत है।’’

टॅग्स :ईरानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो