लाइव न्यूज़ :

Iran–Israel conflict: वादा निभाएगा अमेरिका, ईरान ने हमला किया तो यूएस आर्मी जवाब देगी, इजरायल की रक्षा के लिए तैनात किया सबसे बड़ा युद्धपोत

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 3, 2024 14:11 IST

Iran–Israel conflict: अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने घोषणा की है कि यूएसएस अब्राहम लिंकन विमान वाहक स्ट्राइक ग्रुप इस क्षेत्र में यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट की जगह लेगा।

Open in App
ठळक मुद्देईरान ने इजरायल को बड़ी कीमत चुकाने की धमकी दी हैअमेरिका ने मध्य पूर्व में एक विशाल नौसेनिक बेड़ा भेजा हैयूएसएस अब्राहम लिंकन विमान वाहक स्ट्राइक ग्रुप इस क्षेत्र में यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट की जगह लेगा

Iran–Israel conflict: पश्चिम एशिया का माहौल गर्म है। ईरान में हमास नेता इस्माइल हानियेह की हत्या के बाद पूरा इलाका एक ऐसे बारूद के ढेर में तब्दील हो गया है जिसमें एक छोटी सी चिंगारी भी पूरे मध्य-पूर्व में आग लगा सकती है। ईरान ने इजरायल को बड़ी कीमत चुकाने की धमकी दी है। तेहरान में हमास नेता और बेरूत में हिजबुल्लाह कमांडर की हत्या के बाद ईरान की इजरायल को धमकी के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने मध्य पूर्व में एक विशाल नौसेनिक बेड़ा भेजा है।

यह कदम ईरान की राजधानी में हमास नेता इस्माइल हानियेह की हत्या के लिए इज़राइल पर सीधा हमला घोषित करने के बाद आया है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने एक बयान में कहा है कि रक्षा विभाग ईरान या ईरान के साझेदारों और प्रॉक्सी द्वारा क्षेत्रीय तनाव की संभावना को कम करने के लिए कदम उठा रहा है। रक्षा सचिव ने दोहराया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका इज़राइल की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने घोषणा की है कि यूएसएस अब्राहम लिंकन विमान वाहक स्ट्राइक ग्रुप इस क्षेत्र में यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट की जगह लेगा। इसके अतिरिक्त ऑस्टिन ने मध्य पूर्व और अमेरिकी यूरोपीय कमान के तहत क्षेत्रों के लिए अधिक बैलिस्टिक मिसाइल हमले से बचने में सक्षम क्रूजर और विध्वंसक तैनात करने का आदेश दिया है। साथ ही मध्य पूर्व के लिए एक नए लड़ाकू स्क्वाड्रन का भी आदेश दिया है।

समाचार एजेंसी एएफपी ने हिजबुल्लाह के एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया है कि ईरानी अधिकारियों ने अपने अगले कदमों की रणनीति बनाने के लिए तेहरान में सहयोगियों के साथ एक बैठक की। इसमें चर्चा की गई कि ईरान और उसके सहयोगियों की ओर से एक साथ प्रतिक्रिया दी जाए या प्रत्येक पक्ष की ओर से अलग-अलग। 

बीते अप्रैल में रान ने इजरायल की धरती पर अपना पहला सीधा हमला किया था। हालांकि यह मिसाइल हमला विफल कर दिया गया था। हमले के खिलाफ इज़राइल की रक्षा में सहायता के लिए अमेरिकी सेना ने हस्तक्षेप किया था। अब एक बार फिर अमेरिका इस जंग में सीधे उतरता दिख रहा है। अगर ईरान की तरफ से इजरायल पर हमला किया जाता है तो अमेरिकी सेना इसका सीधा जवाब दे सकती है।

टॅग्स :इजराइलईरानअमेरिकानेवीजो बाइडनबेंजामिन नेतन्याहू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी