लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशियाई अधिकारियों ने सुहार्तो के बेटे के स्वामित्व वाली कंपनी की जमीन जब्त की

By भाषा | Updated: November 5, 2021 18:16 IST

Open in App

जकार्ता, पांच नवंबर (एपी) इंडोनेशिया के अधिकारियों ने देश के पूर्व तानाशाह सुहार्तो के सबसे छोटे बेटे के स्वामित्व वाले चार भूखंडों को शुक्रवार को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई वर्ष 1997-1998 एशियाई वित्तीय संकट के दौरान सरकार द्वारा दिए गए धन की वसूली के तहत की गई है।

वित्त मंत्रालय के अधिकारी रियोनाल्ड सिलाबान ने बताया कि जब्ती की कार्रवाई सरकार की कार निर्माता कंपनी पीटी तिमोर पुत्रा नसिओनल पर देनदारी की वसूली के तहत की गई है। इस कंपनी के मालिक हुतोमो मंडला पुत्रा हैं जिन्हें टॉमी सुहार्तो के नाम से भी जाना जाता है और वह वित्तीय संकट के दौरान सरकारी बैंक से लिये गए करीब 2.6 खरब इंडोनेशियाई रुपिया (18.08 करोड़ डॉलर) का ऋण वापस करने से चूक गए हैं।

उन्होंने बयान में कहा कि ये चारो भूखंड पश्चिमी जावा के करवांग जिले में है और इनका आकार करीब 124 हेक्टेयर (306 एकड़) है।

उल्लेखनीय है कि सरकारी कार्यबल की स्थापना इस साल अप्रैल में की गई थी जो आर्थिक संकट के दौरान केंद्रीय बैंक से राहत पैकेज लेने वालों की संपत्ति जब्त कर रहा है। कार्यबल ने अबतक बैंक इंडोनेशिया लिक्विडिटी सपोर्ट फंड (बीएलबीआई) से कर्ज लेकर चूकने वालों के 49 भूखंड जब्त किए हैं जिनका कुल आकार 520 हेक्टयर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला