लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में भारतीय छात्र ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, जिम में चाकू से उस पर हुआ था हमला

By आकाश चौरसिया | Updated: November 9, 2023 11:28 IST

अमेरिका के इंडियाना में भारतीय छात्र की उपचार के बीच मौत हो गई है। उस पर इंडियाना राज्य के एक फिटनेस जिम ने अमेरिकी हमलावर ने सिर पर चाकू से वार किया था। इसके बाद से ही वरुण की हालत नाजुक बनी हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय छात्र की मृत्यु अमेरिका में उपचार के दौरान हुईउसके सिर पर चाकू से हमला किया गया थालेकिन, हमले के बाद से उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी

नई दिल्ली: अमेरिका में पढ़ रहे 24 वर्षीय भारतीय छात्र पी वरुण राज पुचा पर 29 अक्टूबर को फिटनेस जिम में चाकू से हमला किया गया था। लेकिन, इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब उपचार के बीच उसकी मौत हो गई है। इस बात पर वलपरिसो विश्वविद्यालय ने मुहर लगा दी है। खबरों के मुताबिक, यह घटना अमेरिका के राज्य इंडियाना की है। 

इंडियाना के फिटनेस जिम में जॉर्डन अंद्रादे नाम के हमलावर ने उसके सिर पर चाकू से वार किया था। लेकिन, अब पुलिस ये तलाशने की कोशिश कर रही है कि हमले की असल वजह क्या थी?  वरुण वलपरिसो यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस का छात्र था।

वहीं, घटना के बाद ही हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और आरोपी पर घातक हथियार से वार करने और हत्या के प्रयास के आरोप के आधार पर उस पर केस चल रहा है।  

वलपरिसो यूनिवर्सिटी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, "हमें बहुत भारी मन से कहना पड़ रहा है कि वरुण हमारे बीच नहीं रहे हैं। हमारे कैंपस समुदाय ने अपने किसी एक को खो दिया, और इस विनाशकारी क्षति पर शोक मनाते हुए हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं वरुण के परिवार और दोस्तों के साथ हैं।" 

यूनिवर्सिटी के अनुसार, "विश्विविद्यालय वरुण के परिवार से लगातार संपर्क में है और आगे भी जहां कहीं भी उन्हें जरूरत होगी, उन्हें मदद किया जाएगा। हमने वरुण के माता-पिता से पूछा है कि क्या वे वरुण की प्रार्थना सभा में आना चाहेंगे?" 

वरुण तेलंगाना के खम्मान के रहने वाले थे और वह पढ़ने के लिए साल 2022 में अमेरिका में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने के लिए गए थे। वरुण का मानना था कि अगले साल कोर्स खत्म होते ही घर वापस लौट आएगा। वहीं, वरुण के कजिन ने एबीसी7 शिकागो को बताया, जब से वरुण पर हमला हुआ उसके बाद से ही उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उनके मुताबिक, वरुण के शरीर का सिर्फ एक ही हिस्सा काम कर रहा था।  

अनिल बैलेबॉयन उन कुछ रिश्तेदारों में से एक हैं, जो अमेरिका में थे, उनके मुताबिक वरुण के माता-पिता और परिवार के बाकी सदस्य भारत में हैं। उसने कहा कि वह अच्छी शिक्षा पाने की उम्मीद में करीब डेढ़ साल पहले इंडियाना आया था।

टॅग्स :क्राइमअमेरिकाभारततेलंगानाForeign MinistryPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता